बड़ी खबर: पूर्व सीएम कोश्यारी ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था, 

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने गुरुवार को श्री दरबार साहिब पहुंचकर मत्था टेका और श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर दोनों के बीच उत्तराखंड के विकास, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, और शिक्षा व चिकित्सा क्षेत्र में एसजीआरआर ग्रुप के योगदान […]

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने गुरुवार को श्री दरबार साहिब पहुंचकर मत्था टेका और श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर दोनों के बीच उत्तराखंड के विकास, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, और शिक्षा व चिकित्सा क्षेत्र में एसजीआरआर ग्रुप के योगदान पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई।

दरबार साहिब पहुंचने पर पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी का परंपरा अनुसार ससम्मान स्वागत किया गया। उन्होंने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल सहित एसजीआरआर ग्रुप की अन्य संस्थाओं—श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, एसजीआरआर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज और एसजीआरआर पब्लिक स्कूल्स की उपलब्धियों की सराहना की।

कोश्यारी ने कहा कि, “स्वास्थ्य, चिकित्सा और शिक्षा के क्षेत्र में एसजीआरआर संस्थान समाज की सेवा में अनुकरणीय कार्य कर रहे हैं। इन संस्थानों ने उत्तराखंड ही नहीं बल्कि पूरे उत्तर भारत में गुणवत्तापूर्ण सेवाओं की मिसाल कायम की है।”

उन्होंने यह भी कहा कि राज्य के सर्वांगीण विकास में स्वास्थ्य संस्थानों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, और श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल जैसे संस्थान उत्तराखंड को स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बना रहे हैं।

वहीं, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने भगत सिंह कोश्यारी की राजनीतिक दूरदर्शिता और सरल स्वभाव की प्रशंसा करते हुए कहा कि,

भगत सिंह कोश्यारी जनमानस के बीच अत्यंत लोकप्रिय नेता हैं। उनकी गहरी सोच और संतुलित दृष्टिकोण राजनीति में एक मिसाल है।

कार्यक्रम के दौरान दरबार साहिब में उपस्थित श्रद्धालुओं ने भी कोश्यारी का स्वागत किया और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं।

Also Read This

बदहाली : 13 साल से सड़क अधूरी, 6 साल से पुल गायब; डंडी-कंडी पर बीमार

मोरी/उत्तरकाशी। 18 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी सीमांत विकासखंड मोरी के दूरस्थ लिवाड़ी गांव में सड़क सुविधा की बदहाली एक बार फिर सामने आई है। 21 वर्षीय...

बड़ी खबर :हनी मिशन में ‘मधु’ की जगह सवालों का छत्ता! घटिया बी-बॉक्स, बीमार कॉलोनी और मानकविहीन टूल किट बांटने के आरोप

मोरी, उत्तरकाशी। सितंबर 2026।नीरज उत्तराखंडी खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (KVIC), सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार की हनी मिशन योजना के तहत मोरी...

Related Posts