श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कैंसर सर्जरी विभाग में 91 वर्षीय महिला के गले से डेढ़ किलो का ट्यूमर निकाला

देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कैंसर सर्जरी विभाग ने 91 वर्षीय महिला के गले से एक किलो छः सौ ग्राम के वजन का कैंसर ट्यूमर निकाल कर कैंसरी सर्जरी चिकित्सा मंे एक नई मिसाल पेश की है। बजुर्ग महिला के पैरोटिड गं्रथि में यह बड़े आकार का ट्यूमर 30 वर्षों से था। पिछले एक […]

देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कैंसर सर्जरी विभाग ने 91 वर्षीय महिला के गले से एक किलो छः सौ ग्राम के वजन का कैंसर ट्यूमर निकाल कर कैंसरी सर्जरी चिकित्सा मंे एक नई मिसाल पेश की है। बजुर्ग महिला के पैरोटिड गं्रथि में यह बड़े आकार का ट्यूमर 30 वर्षों से था। पिछले एक वर्ष में इस ट्यूमर का आकार बहुत अधिक बढ़ गया था, ट्यूमर में कैंसर फैल चुका था, ट्यूमर से खून रिसने लगा था। यह कैंसर सर्जरी इसलिए भी महत्वपूर्ण रही क्योंकि 91 वर्ष की उम्र में ऑपरेशन के दौरान कैंसर सर्जन के सामने कई चुनौतियों थीं। ऑपरेशन के बाद बजुर्ग महिला बिल्कुल ठीक है। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने कैंसर सर्जरी विभाग की टीम को बधाई व शुभकामनाएं दीं। 

काबिलेगोर है कि मेडिकल साइंस मंे इसे पैरोटिड ट्यूमर कहते हैं। अपनी टीम के साथ यह बेमिसाल कैंसर सर्जरी सफलतापूर्वक करने वाले श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कैंसर सर्जरी के विभागाध्यक्ष डॉ पंकज कुमार गर्ग ने जानकारी दी कि आमतौर पर पैरोटिड गं्रथि 50 से 100 ग्राम तक के वजन के ही देखने मंे आते हैं। आकार के लिहाज से एक किलो छः सौ ग्राम वजन का इतना बड़ा पैरोटिड गं्रथि ट्यूमर उन्होंने 25 वर्षों के अनुभव में पहली बार देखा है। 

उन्होंने कहा कि हिम्मत करने वालों की कभी हार नहीं होती, बजुर्ग महिला ने इस बात चरितार्थ करते हुए कैंसर सर्जरी की चुनौती को स्वीकार किया और डॉक्टरों ने सफल कैंसर सर्जरी की। सफल कैंसर सर्जरी का यह उदाहरण समाज के लिए एक नज़ीर भी है जब कैंसर का नाम सुनते ही लोग जीने की चाह तक छोड़ देते हैं, तब इन 91 वर्षीय बजुर्ग महिला ने कैंसर सर्जरी ंके लिए सहमति प्रदान की। उम्र किसी भी निर्णय या उपचार के लिए बाधा नहीं है यदि मरीज़ में संघर्ष करने की दृढ़ इच्छा शक्ति है तो वे कैंसर जैसी बीमारी से भी पार पा सकते हैं।

Also Read This

दर्दनाक: बस हादसे में इन 9 लोगों की मौत। 6 गंभीर घायल; चालक पर लापरवाही के आरोप

ऋषिकेश/टिहरी गढ़वाल: उत्तराखंड के टिहरी जिले की गूलर घाटी में मंगलवार सुबह हुए भीषण बस हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि...

बड़ी खबर : साढ़े तीन लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, 2026 में अब तक 48 तस्कर गिरफ्तार

उत्तरकाशी पुलिस की लगातार दूसरी कार्रवाई, 11.85 ग्राम स्मैक बरामदउत्तरकाशी, 17 नवंबर।रिपोर्ट - नीरज उत्तराखंडीनशे के अवैध कारोबार के खिलाफ उत्तरकाशी पुलिस...

Related Posts