एसजीआरआर विश्वविद्यालय में विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर प्रेरक संदेश और रक्तदान शिविर आयोजित

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (SGRR University) के स्कूल ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज में विश्व फार्मासिस्ट दिवस बड़े उत्साह और गरिमामयी माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर उत्तराखंड फार्मेसी काउंसिल, देहरादून के रजिस्ट्रार के.एस. फर्सवान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ, जिसके बाद संकाय अध्यक्ष प्रो. […]

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (SGRR University) के स्कूल ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज में विश्व फार्मासिस्ट दिवस बड़े उत्साह और गरिमामयी माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर उत्तराखंड फार्मेसी काउंसिल, देहरादून के रजिस्ट्रार के.एस. फर्सवान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ, जिसके बाद संकाय अध्यक्ष प्रो. दिव्या जुयाल ने स्वागत भाषण दिया और विशिष्ट अतिथि का सम्मान किया।

फार्मासिस्ट समाज के मजबूत स्तंभ : के.एस. फर्सवान

मुख्य अतिथि के.एस. फर्सवान ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि “फार्मासिस्ट सिर्फ दवा वितरक नहीं होते, बल्कि वे समाज और स्वास्थ्य सेवा प्रणाली के मजबूत स्तंभ हैं।”
उन्होंने बताया कि गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता, जनकल्याण और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देने में फार्मासिस्ट की अहम भूमिका होती है। उन्होंने छात्रों को इस क्षेत्र में समर्पण, नैतिकता और उच्च गुणवत्ता को अपनाने की प्रेरणा दी।

रक्तदान शिविर में जुटे युवा

कार्यक्रम के दौरान स्कूल ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज द्वारा श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के ब्लड बैंक के सहयोग से रक्तदान शिविर भी आयोजित किया गया। इस शिविर में छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कुल 50 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।

सफल आयोजन में बड़ी भागीदारी

विश्वविद्यालय के शिक्षकगण, कर्मचारीगण एवं छात्रगण बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।

Also Read This

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह के पाँच वर्षीय कार्यकाल की सराहना, सजग इंडिया फाउंडेशन के अध्यक्ष ललित जोशी ने दी शुभकामनाएँ

देहरादून। सजग इंडिया फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं शिक्षाविद् ललित मोहन जोशी ने उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) से शिष्टाचार भेंट कर...

राज्य स्तरीय बालिका कबड्डी में हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और चमोली बने चैंपियन

पुरोला, 16 अक्टूबर। नीरज उत्तराखंडी पुरोला स्थित खेल मैदान में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय बालिका विद्यालयी कबड्डी प्रतियोगिता का गुरुवार को रोमांचक फाइनल मुकाबलों...

Related Posts