एसजीआरआर पब्लिक स्कूल के छात्र अपूर्व प्रजापति को नेशनल गेम्स 10 मीटर शूटिंग में स्वर्ण पदक

देहरादून। श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल बिंदाल शाखा के 12वीं के छात्र अपूर्व कुमार प्रजापति ने आई.जी.एफ. नेशनल गेम्स 10 मीटर शूटिंग में स्वर्ण पदक जीता। बुधवार को स्वर्ण पदक विजेता अपूर्व कुमार प्रजापति अपने परिजनों व अध्यापकों के साथ श्री दरबार साहिब पहुंचे। उन्होंने श्री दरबार साहिब में मत्था टेका और श्रीमहंत देवेन्द्र […]

देहरादून। श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल बिंदाल शाखा के 12वीं के छात्र अपूर्व कुमार प्रजापति ने आई.जी.एफ. नेशनल गेम्स 10 मीटर शूटिंग में स्वर्ण पदक जीता। बुधवार को स्वर्ण पदक विजेता अपूर्व कुमार प्रजापति अपने परिजनों व अध्यापकों के साथ श्री दरबार साहिब पहुंचे। उन्होंने श्री दरबार साहिब में मत्था टेका और श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने अपूर्व को पच्चीस हज़ार रुपये का चेक आशीर्वाद स्वरूप भेंट किया। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय अपूर्व कुमार प्रजापति को विश्वविद्यालय में निशुल्क शिक्षा देगा। अपूर्व को 12वीं कक्षा की पूरी पढ़ाई भी एसजीआरआर विश्वविद्यालय की ओर से निःशुल्क करवाई जाएगी। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय अपूर्व को सभी संसाधन व हर सम्भव सहयोग उपलब्ध करवाएगा ताकि वह ओलंपिंक में पदक सुनिश्चित कर सकें। श्री दरबार साहिब में श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने अपूर्व को उज्जवल भविष्य की शुभकमनाएं दीं। एसजीआरआर बिंदाल स्कूल में प्रधानाचार्या, अध्यापकों व साथी छात्र-छात्राओं ने अपूर्व की गोल्डन जीत को धूमधाम के साथ सेलीब्रेट किया। 

12 मई से 14 मई, 2023 के बीच नोएडा में स्कूल स्तरीय आई.जी.एफ. नेशनल गेम्स का आयोजन किया गया। इसमें देश भर से 50 से अधिक स्कूलों के एक हज़ार से अधिक छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। अपूर्व कुमार प्रजापति ने 10 मीटर शूटिंग में सर्वश्रेष्ठ प्रर्दशन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। एसजीआरआर बिंदाल शाखा की प्रधानाचार्या भावना उपमन्यू ने जानकारी दी कि अपूर्व कुमार प्रजापति एसजीआरआर बिंदाल शाखा में 12वीं कामर्स के छात्र हैं, वह एक अच्छे शूटर होने के साथ साथ अनुशासित एनसीसी कैडेट भी हैं।

 

Also Read This

बड़ी खबर: नीती घाटी में फटा बादल,तमक नाले पर बना वैली ब्रिज बहा। BRO ऑपरेटर भी लापता 

गिरीश चंदौला/चमोली। भारत-चीन सीमा से सटी चमोली जिले की नीती घाटी में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट ली। तमक गधेरे में बादल फटने...

बड़ी खबर : यूको बैंक पर उपभोक्ता आयोग सख्त । गोल्ड लोन में गिरवी रखे गहने लौटाने का आदेश

गोल्ड लोन को गिरवी रखे सोने के आभूषण मय मुआवजा लौटाने का आदेश जिला उपभोक्ता आयोग उधमसिंह नगर ने दिया यूको बैंक को...

Related Posts