बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता सुनीता बौड़ाई ने श्री दरबार साहिब में माथा टेका

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता सुनीता बौड़ाई ने श्री दरबार साहिब में माथा टेका। उन्होंने श्री दरबार साहिब के श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के साथ शिष्टाचार भेंट की व आर्शीवाद प्राप्त किया। माननीय प्रधानमंत्री द्वारा मेरी माटी मेरा देश अभियान का आहवाहन किया गया है। इस अभियान के अन्तर्गत भाजपा प्रवक्ता सुनीता […]

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता सुनीता बौड़ाई ने श्री दरबार साहिब में माथा टेका। उन्होंने श्री दरबार साहिब के श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के साथ शिष्टाचार भेंट की व आर्शीवाद प्राप्त किया। माननीय प्रधानमंत्री द्वारा मेरी माटी मेरा देश अभियान का आहवाहन किया गया है। इस अभियान के अन्तर्गत भाजपा प्रवक्ता सुनीता बौड़ाई ने श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से श्री दरबार साहिब की मिट्टी प्राप्त की। भाजपा प्रवक्ता श्री दरबार साहिब की मिट्टी को नई दिल्ली में निर्मित हो रहे शहीद स्मारक निर्माण हेतु पहुंचाएंगी। 

श्री दरबार साहब की परंपरा के अनुसार भाजपा प्रवक्ता का स्वागत किया गया। भाजपा प्रवक्ता सुनीता बौड़ाई ने कहा कि श्री दरबार साहिब उत्तराखण्ड की ऐतिहासिक धरोहर है। माननीय प्रधानमंत्री के आहवाहन पर देश भर के ऐतिहासिक स्थलों से मिट््टी शहीद स्मारक निर्माण कार्य हेतु पहुंचाई जा रही है। इसी कड़ी में श्री दरबार साहिब की पवित्र माटी को शहीद स्मारक निर्माण कार्य के लिए पहुंचाया जाएगा। इस अवसर पर दोनों के मध्य प्रदेश की विकास योजनाआंे व राज्य के समसामयिक विषयों पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा हुई।

 

Also Read This

बड़ी खबर : यूको बैंक पर उपभोक्ता आयोग सख्त । गोल्ड लोन में गिरवी रखे गहने लौटाने का आदेश

गोल्ड लोन को गिरवी रखे सोने के आभूषण मय मुआवजा लौटाने का आदेश जिला उपभोक्ता आयोग उधमसिंह नगर ने दिया यूको बैंक को...

दर्दनाक हादसा: देहरादून में मिक्सर ट्रैक्टर के नीचे आई BTech छात्रा, मौके पर मौत

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में B.Tech प्रथम वर्ष की 18 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई।...

Related Posts