कोओर्डिनेटर नंदन सिंह बिष्ट का हाल जानने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल पहुंचे। सीएम ने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में भर्ती नंदन सिंह बिष्ट का हाल जाना। नंदन सिंह बिष्ट मुख्यमंत्री कार्यालय में कोओर्डिनेटर के पद पर तैनात हैं। बुधवार शाम को नंदन सिंह बिष्ट की तबियत बिगडने पर उनके परिजन श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल लेकर […]

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल पहुंचे। सीएम ने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में भर्ती नंदन सिंह बिष्ट का हाल जाना। नंदन सिंह बिष्ट मुख्यमंत्री कार्यालय में कोओर्डिनेटर के पद पर तैनात हैं। बुधवार शाम को नंदन सिंह बिष्ट की तबियत बिगडने पर उनके परिजन श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल लेकर आए थे। 

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के वरिष्ठ न्यूरो सर्जन डाॅ पंकज अरोड़ा ने गुरुवार को नंदन सिंह बिष्ट की ब्रेन सर्जरी कर ट्यूमर निकाला। डाॅ पंकज अरोड़ा ने जानकारी दी कि उनके ब्रेन में ट्यूमर था, ट्यूमर बिगड चुका था। सर्जरी के बावजूद उनकी हालत नाजुक एवम् चिंताजनक बनी हुई है। मुख्यमंत्री धामी ने डाॅ पंकज अरोड़ा से मरीज़ के हालत के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ प्रेरक मित्तल ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी कि अति सघन चिकित्सा कक्ष (आई.सी.यू.) में डाॅक्टरों की टीम नंदन बिष्ट के स्वास्थ्य पर नजर रखे हुए है।

 

Also Read This

बड़ी खबर: डीएम के आदेश भी नहीं हटा पाए यमुनोत्री धाम से कूड़े के ढेर

यमुना तट पर सफाई अभियान में एकत्र कूड़े के कट्टे बरसात से पहले से पड़े, श्रद्धालुओं को हो रही परेशानीबड़कोट/उत्तरकाशी, 20 सितंबर 2026।नीरज...

दर्दनाक हादसा: देहरादून में 16 टायरा ट्रक पलटा। एक की मौत,दो घायल 

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल बताए जा...

Related Posts