SGRR विश्वविद्यालय की योग छात्रा साक्षी को युवा खेल महोत्सव में मिला सर्वोच्च स्थान

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के योगिक साईंस विभाग की योग छात्रा साक्षी ने कर्नाटक में आयोजित 26वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव में प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। देहरादून लौटने पर विश्वविद्यालय के योगिक साईंस विभाग ने साक्षी का भव्य स्वागत किया। साक्षी ने श्री दरबार साहिब पहुंचकर श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। श्री गुरु राम विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने कहा कि उत्तराखण्ड की बेटी ने देश में राज्य का गौरव बढ़ाया है। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय साक्षी को 25 हज़ार रुपये का चैक व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित करेगा। 

युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय, भारत सरकार एवम् युवा सबलीकरण एवम् खेल विभाग कर्नाटक सरकार द्वारा संयुक्त रूप से कर्नाटक में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 12 से 16 जनवरी 2023 के बीच कर्नाटक के धरावाड में युवा महोत्सव का आयोजन हुआ। देश भर से आए युवाओं ने अपने अपने प्रदेशों का प्रतिनिधित्व किया। इससे पूर्व साक्षी ने युवा कल्याण एवम् प्रांतीय रक्षक दल उत्तराखण्ड सरकार के तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में योग में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। साक्षी की उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने बधाई एवम् शुभकामनाएं दीं। उन्होंन कहा कि वर्तमान समय योग की सार्थकता को जानने व समझने का समय है। उन्होंने युवाओं का आह्वाहन करते हुए कहा कि युवाओं को योग को अपने नियमित जीवन शैली मंे अपनाना चाहिए। 

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डाॅ.) उदय सिंह रावत ने कहा कि विश्वविद्यालय पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों को लेकर भी सक्रिय है। योग और खेल आज जीवन का अभिन्न हिस्सा बन गए हैं। ऐसे में विश्वविद्यालय योग शिक्षा व योगाभ्यासों को भी हर संभव बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने साक्षी को बधाई देते हुए कहा कि साक्षी से अन्य छात्र-छात्राओं को प्रेरणा लेनी चाहिए। संकायाध्यक्ष प्रो. सरस्वती काला ने भी साक्षी को बधाई दी। योग विभागाध्यक्ष प्रो. कंचन जोशी ने कहा कि योग विभाग हर प्रतिभा को निखारने में हर संभव कोशिश कर रहा है। इस मौके पर डॉ. अनिल थपलियाल, डॉ. सुरेंद्र प्रसाद रयाल, डॉ. विजेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts