बड़ी खबर : सीएम यूपी योगी आदित्यनाथ के शिक्षा सलाहकार प्रो.डी.पी.सिंह ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था

देहरादून। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के पूर्व चेयरमैन एवं वर्तमान शिक्षा सलाहकार, योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार प्रो. डी.पी. सिंह ने बुधवार को श्री दरबार साहिब में मत्था टेका। उन्होंने श्री दरबार साहिब के श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से शिष्टाचार भेंट की व उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। श्री महाराज जी ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में प्रो. डी.पी. सिंह के योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। 

बुधवार सुबह प्रो. डी.पी. सिंह श्री दरबार साहिब पहुंचे। श्री दरबार साहिब की परंपरा के अनुसार उनका स्वागत किया गया। प्रो. डी.पी. सिंह देश भर में नामचीन शिक्षाविद्द के रूप् में जाना जाता है। प्रो. डी.पी. सिंह वर्ष 2018 से 2021 तक विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के चेयरमैन रह चुके हैं। उन्होंने लगभग चार दशकों के अपने करियर में भारतीय उच्च शिक्षा में कई अकादमिक संस्थानाअें का नेतृत्व किया है। दोनों के मध्य उत्तराखण्ड की उच्च शिक्षा, यूजीसी व राष्ट्रीय मूल्यांकन एवम् प्रत्यायन परिषद (नैक) से सम्बन्धित विभिन्न विषयों पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई। श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने प्रो. डी.पी. सिंह को श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की ओर से संचालित पाठ्यक्रमों व शोध कार्यों से अवगत कराया। प्रो. डी.पी. सिंह ने श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय व एसजीआरआर ग्रुप के शैक्षणिक संस्थानों के द्वारा शिक्षा, सेवा तथा शोध एवम् अनुसंधान के कार्यों की सराहना की।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts