एक्सक्लूसिव : कश्मीर में शहीद लाल के घर मातम नहीं, जोश भरा है

कमल जगाती, नैनीताल कश्मीर में शहीद उत्तराखण्ड के लाल के घर में मातम नहीं जोश भरा है। शहीद के पिता ने कहा “अगर मैं बेटे राहुल के साथ होता तो हम चार दुश्मनों को फाड़ देते।” राहुल के घर में लगे वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे। चंपावत जिले में तल्लादेश के […]

कमल जगाती, नैनीताल

कश्मीर में शहीद उत्तराखण्ड के लाल के घर में मातम नहीं जोश भरा है। शहीद के पिता ने कहा “अगर मैं बेटे राहुल के साथ होता तो हम चार दुश्मनों को फाड़ देते।” राहुल के घर में लगे वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे।
चंपावत जिले में तल्लादेश के रियासीबमन गांव के रहने वाले थे शहीद राहुल रैंसवाल। 50 आर.आर.के जवान राहुल का परिवार अभी चंपावत के कनलगांव में ही रहता है।


राहुल का पार्थिव शरीर चंपावत नहीं पहुंचा था, लेकिन राहुल की शहादत की खबर सुनकर लोगों की भीड़ उनके घर मे जुट गई । शहादत की खबर से राहुल के घर में गमगीन नहीं बल्कि जोश का माहौल है। राहुल की फौज में तैनाती 2012 में भर्ती हुई थी। राहुल का बड़ा भाई राजेश रैंसवाल भी 2009 से फौज में है और इस वक्त 15 कुमाऊं में लखनऊ में तैनात है। परिजनों ने कहा कि उन्हें राहुल की शहादत पर बहुत गर्व है, वह कहते हैं “मैं भी अगर राहुल के साथ होता तो चार आतंकियों को फाड़ देता”।

Also Read This

बड़ी खबर : खुशाल सिंह अधिकारी को हाईकोर्ट से राहत, पूरन फर्त्याल की याचिका खारिज

लोहाघाट विधानसभा सीट से जुड़े चार साल पुराने चुनावी विवाद पर उत्तराखंड हाईकोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कांग्रेस विधायक खुशाल सिंह अधिकारी को बड़ी...

ब्रेकिंग : सोने के भाव में गिरावट, चांदी में मामूली तेजी; जानिए आज का हाल 

Gold Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में गुरुवार को मिला-जुला रुख देखने को मिला। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने के भाव में गिरावट...

Related Posts