राज्य के बेरोजगारों पर लाठी डंडे बरसाना भाजपा सरकार की हिटलरशाही का परिचायक : गौरव कुमार

बेरोजगार युवाओं पर देहरादून में हुए लाठीचार्ज के विरोध में शिव सेना से जुड़े शिव सैनिकों ने प्रदेश प्रमुख गौरव कुमार के नेतृत्व मे गोविंद गढ़ स्थित शिव सेना उत्तराखंड मुख्यालय के निकट उत्तराखंड राज्य सरकार के विरुद्ध अक्रामक नारे बाजी करते हुये सरकार का पुतला फूंका। इस अवसर पर शिव सैनिकों की सभा को […]

बेरोजगार युवाओं पर देहरादून में हुए लाठीचार्ज के विरोध में शिव सेना से जुड़े शिव सैनिकों ने प्रदेश प्रमुख गौरव कुमार के नेतृत्व मे गोविंद गढ़ स्थित शिव सेना उत्तराखंड मुख्यालय के निकट उत्तराखंड राज्य सरकार के विरुद्ध अक्रामक नारे बाजी करते हुये सरकार का पुतला फूंका। इस अवसर पर शिव सैनिकों की सभा को सम्बोधित करते हुये प्रदेश प्रमुख गौरव कुमार ने कहा की देहरादून में भर्ती घोटालों की जांच की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे बेरोजगार युवाओं पर राज्य सरकार के इशारे पर पुलिस द्वारा किये गये बर्बर लाठीचार्ज की शिव सेना कड़े शब्दों में निंदा करती है। गौरव कुमार ने कहा कि भाजपा सरकार न्याय की मांग करने पर राज्य के बेरोजगारों पर लाठी डंडे बरसा रही है जो कठोर निंदनीय है। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में जिस प्रकार हिटलरशाही देखने को मिल रही है वैसी हिटलरशाही अंग्रेजों के शासन में भी नहीं सुनी गई थी। भ्रष्ट भाजपा सरकार के राज में अपना अधिकार और न्याय मांगने पर बेरोजगारों पर लाठी बरसाना मानवता को शर्मसार करने जैसी घटना है। गौरव कुमार ने कहा कि बेरोजगारों के इस न्यायोचित मांग के लिए शिव सेना राज्य के बेरोजगार नौजवानों के साथ खडी है। पुतला फूकने वालो मे मुख्य रूप से उत्तराखंड प्रमुख गौरव कुमार, अमित कर्णवाल, शिवम गोयल, विकास मल्होत्रा, वासु परविन्दा,हर्षित, रोहित बेदी, उमेश सिह, पंकज तायल, विकास मल्होत्रा, अमित करनवाल, शिवम् गोयल,जितेंद्र निर्वाल, विकास सिंह, रोहित शाह, मनिंदर सिंह, हेमराज सिंह, मनीष राणा , हर्ष सिंहल, मौजूद रहे।

Also Read This

ब्रेकिंग: जमानत के लिए हाईकोर्ट पहुंचे अंकिता भंडारी हत्याकांड के आरोपी, जानिए क्या कुछ हुआ!

नैनीताल: कमल जगाती उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में दोषी ठहराए गए मुख्य अभियुक्त पुलकित आर्य समेत तीनों आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर नैनीताल...

बड़ी खबर: नीती घाटी में फटा बादल,तमक नाले पर बना वैली ब्रिज बहा। BRO ऑपरेटर भी लापता 

गिरीश चंदौला/चमोली। भारत-चीन सीमा से सटी चमोली जिले की नीती घाटी में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट ली। तमक गधेरे में बादल फटने...

Related Posts