लॉकडाउन नियमों के उल्लंघन पर दर्ज हुए दुकानदारों पर मुकदमें

लॉकडाउन नियमों के उल्लंघन पर दर्ज हुए दुकानदारों पर मुकदमें   रिपोर्ट- कमल जगाती नैनीताल। जिले के डोलमार गांव में पड़ने वाली दुकानों में सोशियल डिस्टेंसिंग नहीं अपनाने, मास्क नहीं पहनने आदि धाराओं में दुकानदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। नैनीताल से हल्द्वानी वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 87 पर डोलमार गांव किनारे बनी दो दुकानों […]

लॉकडाउन नियमों के उल्लंघन पर दर्ज हुए दुकानदारों पर मुकदमें

 

रिपोर्ट- कमल जगाती
नैनीताल। जिले के डोलमार गांव में पड़ने वाली दुकानों में सोशियल डिस्टेंसिंग नहीं अपनाने, मास्क नहीं पहनने आदि धाराओं में दुकानदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। नैनीताल से हल्द्वानी वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 87 पर डोलमार गांव किनारे बनी दो दुकानों में शनिवार शाम कोविड नियमों का उल्लंघन करने की शिकायत पर ज्यूलिकोट पुलिस ने छापेमारी की। ज्यूलिकोट पुलिस मौके पर पहुंची तो दो रेस्टॉरेन्ट में तय संख्या से अधिक लोग बैठे हुए थे।

इसके अलावा रेस्टॉरेन्ट में काम करने वाले कर्मचारियों ने मास्क और ग्लव्स भी नहीं पहन रखे थे। पुलिस ने सोशल डिस्टेंसिंग उल्लंघन और मास्क व ग्लव्स पहने बगैर खाना बनाने व परोसने के आरोप में रेस्टॉरेन्ट स्वामी और कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब नियमों के पालन के प्रति लापरवाही करने वालों के खिलाफ सख्ती दिखाने लगी है।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts