कोरोना की गाइड लाइन को ताक पर रख प्रशासन को मुँह चिढ़ाते किच्छा के दुकानदार

उत्तराखंड, ऊ. सि नगररिपोर्ट/किच्छा,दिलीप अरोरा  किच्छा के कुछ दुकानदार प्रशासन को बार बार मुँह चिढ़ाते नजर आ रहे है। जिस तरह राज्य में लगातार कोरोना केस में इजाफा होता जा रहा है तो वही प्रशासन भी हाई अलर्ट पर है। बावजूद इसके शहर के कुछ दुकानदार लगातार दुकान का आधा शटर बंद करके दुकानदारी कर […]

उत्तराखंड, ऊ. सि नगररिपोर्ट/किच्छा,दिलीप अरोरा 

किच्छा के कुछ दुकानदार प्रशासन को बार बार मुँह चिढ़ाते नजर आ रहे है। जिस तरह राज्य में लगातार कोरोना केस में इजाफा होता जा रहा है तो वही प्रशासन भी हाई अलर्ट पर है।

बावजूद इसके शहर के कुछ दुकानदार लगातार दुकान का आधा शटर बंद करके दुकानदारी कर रहे है| यही नहीं पुलिस प्रशासन को भी बराबर इनकी शिकायत मिल रही है और व्यापारी नेताओं को भी इस बात का पता है|

 बावजूद इसके कोई भी यहां किसी प्रकार का सख्त एक्शन नहीं ले पा रहा है क्योंकि व्यापारी नेताओं को अपने वोट बैंक की फ़िक्र है तो शायद प्रशासन को किसी बड़े आदेश की। इसलिए ही हलात ऐसे है कि, शहर मे प्रतिदिन भीड़ देखने को मिल रही है।

कुछ दुकानदार महिला ग्राहको को भी दुकान के अंदर करके अंदर से शटर बंद करके सामान देने में व्यस्त है।

यही नहीं अगर कोई मीडिया कर्मी इन बातो को कवरेज करके प्रशासन तक इस खबर को पहुंचता है तो उसको मारने की धमकी देने में भी यह दुकानदार पीछे नहीं हट रहे है।

ऐसा लग रहा है कि,मानो इनको कोरोना के खिलाफ कोई ब्रह्मास्त्र मिल गया हो।आप सबने एक लाइन तो बहुत सुनी होंगी जो यहां के दुकानदारों पर एकदम सटीक बैठती है।

‘ना बाप बड़ा ना भैया  सबसे बड़ा रुपया’।

इन दुकानदारों को न अपनी जान की परवाह है न दूसरों की।पर क्या यह सब ऐसे ही चलता रहेगा। अगर ऐसे ही शहर मे चलना है तो प्रशासन को चाहिए की या तो यहां का पूरा बजार खुलवा दें या फिर सब पर बराबर की नियमानुसार सख़्ती करें।

क्योंकि जो दुकानदार अपनी दुकान बंद करके बैठे है वह भी अब दुकान खोलने की बात कर रहे है|  यहां हलात बहुत बार टकराव वाले बन जा रहे है इसी क्रम में आज फिर कुछ दुकानदारों ने पत्रकारों को घेरा तो कुछ ने मारने का भी प्लान बना लिया है।

 यदि ऐसा कुछ हुआ तो इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।क्योंकि जो लोग इन खबरों की कवरेज कर प्रशासन का सहयोग कर रहे है यदि इनके साथ ही कुछ गलत घटना घटती है तो यह गलत होगा।फिलहाल अभी तक धमकी वाली घटना की जानकारी प्रशासन को नहीं दी गयी है।

लेकिन जो हाल किच्छा के बाजार के है वह यदि ऐसे ही रहे तो यहाँ कोरोना बम जल्द ही फूट सकता है। प्रशासन को चाहिए कि वह बाजार में सख्त रुख अपनाये।ताकि यहां हालात बद से बत्तर ना हो।

Also Read This

बड़ी खबर: उत्तराखंड के खनिजों पर केंद्र की बढ़ती पकड़!  MMDR Amendment Bill 2026 की धारा 9D को लेकर किसान मंच ने उठाए सवाल

देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों पर राज्य के अधिकार तथा भविष्य में इन संसाधनों से राजस्व जुटाने की उसकी क्षमता...

ब्रेकिंग : भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान । उत्तराखंड के इन नेताओं को भी मिली अहम जिम्मेदारी

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए राष्ट्रीय पदाधिकारियों और विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के लिए नई नियुक्तियों...

Related Posts