श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के 22 माॅड्यूलर ऑपरेशन थियेटर गम्भीर रोगियों की लाइफलाइन

देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने अस्पताल के मोड्यूलर आपरेशन थियेटरों का निरीक्षण किया।  अत्याधुनिक अल्ट्रामाॅर्डन सुविधाओं से युक्त अस्पताल में संचालित 22 माॅड्युलर आपरेशन थियेटरों के डाॅक्टरों व स्टाफ के साथ उन्होंने संवाद किया।  श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की सेवाओं के विस्तार में अस्पताल के इन माॅड्यूलर […]

देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने अस्पताल के मोड्यूलर आपरेशन थियेटरों का निरीक्षण किया। 

अत्याधुनिक अल्ट्रामाॅर्डन सुविधाओं से युक्त अस्पताल में संचालित 22 माॅड्युलर आपरेशन थियेटरों के डाॅक्टरों व स्टाफ के साथ उन्होंने संवाद किया। 

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की सेवाओं के विस्तार में अस्पताल के इन माॅड्यूलर आपरेशन थियेटरों की विशेष भूमिका है। 

प्रतिवर्ष इन आपरेशन थियेटरों में लगभग 25 हज़ार आपरेशन हो रहे हैं। श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने अस्पताल के अधिकारियों को निर्देश जारी किए कि मरीज़ों को हाईटेक सुविधाओं का लाभ सुगमतापूर्वक मिलता रहे, इसको लेकर सभी अधिकारी, डाॅक्टर व स्टाफ मिलकर सेवा भाव से कार्य करें।  

काबिलेगौर है कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सभी स्पेशलिटी व सुपरस्पेशलिटी सुवाओं के साथ विशेष 22 माॅड्यूलर आपरेशन थियेटर संचालित हैं। 

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल को उत्तराखण्ड व उत्तर प्रदेश के मरीजों की लाइफलाइन कहा जाता है। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के माॅड्यूलर आपरेशन थियेटरों में न्यूरो सर्जरी, कैंसर सर्जरी, प्लास्टिक सर्जरी, यूरो सर्जरी सहित सभी सामान्य, जटिल व अति संवेदनशील आपरेशनों को करने की सुविधा इन आधुनिक आपरेशन थियेटरों में उपलब्ध है। अस्पताल में 24 एनेस्थैटिस्ट्स की बड़ी टीम उपलब्ध है। अस्पताल प्रबन्धन की ओर से आपरेशन थियेटरों में विश्व स्तरीय तकनीकों की मशीनों को विस्तार दिए जाने पर भी तेजी से काम चल रहा है। 

श्री महाराज जी ने अपने संबोधन में कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। अस्पताल के डाॅक्टरों व स्टाफ को इस सेवा का अवसर अस्पताल के माध्यम से मिला है। मरीज़ों की बेहतर से बेहतर सेवा प्रदान कर आप सभी नर सेवा नारायण सेवा पुण्य के हकदार बन रहे हैं।

Also Read This

बड़ी खबर : करोड़ों की मंडी तैयार, फिर भी किसानों को नहीं मिला बाजार

धारी ताल्ली में डेढ़ साल से बंद पड़ी कृषि मंडी, 16 दुकानें बनीं शोपीस; बिचौलियों के भरोसे स्योरी फल पट्टी के काश्तकारनौगांव/उत्तरकाशी।नीरज उत्तराखंडी रवांई...

श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया श्री गुरु राम राय जी महाराज का महानिर्वाण पर्व

गुरु कृपा और गुरु भक्ति से सराबोर हुआ देहरादून का पावन श्री दरबार साहिब देश-विदेश से पहुंचे श्रद्धालुओं ने समाधि स्थल पर शीश...

Related Posts