बड़ी खबर: सीएम धामी ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था, प्रदेश की विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

देहरादून। मुख्यमन्त्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को श्री दरबार साहिब में मत्था टेका उन्होंने दरबार साहिब के श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से शिष्टाचार भेंट की व प्रदेश की विकास योजनाओं के बारे में चर्चा की। मुख्यमंत्री ने श्री गुरु राम राय ग्रुप के संस्थानों के द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। सीएम ने विशेषरूप से श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं रेखांकित किया। उन्होंने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के उल्लेखनीय योगदान की प्रशंसा करते हुए सभी डाॅक्टरों व स्टाफ के कार्यों की सरहाना की। 

सोमवार दोपहर 1ः00 बजे मुख्यमन्त्री का काफिला श्री दरबार साहिब पहुँचा। श्री दरबार साहिब की परंपरा के अनुसार मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। शिष्टाचार भेंट के दौरान राज्य के विकास से जुड़े विभिन्न बिन्दुओं पर विचार विमर्श हुआ। 

      काबिलेगौर है कि मुख्यमंत्री धामी का कार्यकाल उपलब्धियों भरा रहा है। भर्ती परीक्षाओं में शुचिता एवम् पारदर्शिता लाने के लिए लाया गया नकल विरोधी कानून छात्रहितों के लिए सर्वोपरी है। सीएम धामी की उपलब्धियों में महिलाओं को नौकरी में 30 प्रतिशत आरक्षण, राज्य आन्दोलनकारियों को 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण, उत्तराखण्ड में मतांतरण को लेकर सख्त कानून, राज्य में समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए सख्य निर्णयों ने उन्हें अन्य मुख्यमंत्रियों से अलग पहचान दी है। 

उत्तराखण्ड की मानसखण्ड झांकी को देश के कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस की ऐतिहासिक परेड के दौरान पहला स्थान प्राप्त होने व चारधाम यात्रा के सफल संचालन पर श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को विशेष रूप से बधाई दी। 

सीएम धामी ने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल को सरकार का  मजबूत सहयोगी बताया। श्री महाराज जी ने सीएम धामी को रुद्राक्ष का पौधा व श्री दरबार साहिब का स्मृति चिन्ह भेंट किया। मुख्यमंत्री ने श्री महाराज जी को सीएम आवास पर आने का निमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि एसजीआरआर बहुत बड़ा संस्थान है व समाजसेवा के लिए समर्पित है। सरकार की ओर से हमेशा एसजीआरआर ग्रुप को पूरा पूरा सहयोग किया जाएगा।  

श्री महाराज जी ने मुख्यमंत्री को शिक्षा के क्षेत्र में एसजीआरआर संस्थान के द्वारा किये जा रहे कार्यों के बारे में भी जानकारी दी। कागिलेगौर है कि श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय व एसजीआरआर एजुकेशन मिशन के अन्तर्गत संचालित पब्लिक स्कूलों द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किये जा रहे हैं। एसजीआरआर एजुकेशन मिशन दशकों से गुणवत्तापरक शिक्षा रियायती दरों पर प्रदान कर रहा है। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी एसजीआरआर एजुकेशन मिशन इसी प्रकार जन हित से जुड़े उल्लेखनीय कार्य करता रहेगा।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts