श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज के विरुद्ध साजिश और झूठे आरोप लगाना निंदनीय: प्रेमचंद अग्रवाल

देहरादून. कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने बुधवार को श्री दरबार साहिब में माथा टेका.उन्होंने  श्री गुरू रामराय दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज से शिष्टाचार भेंट की व उनका आशीर्वाद प्राप्त किया. केबिनेट मंत्री  डा. प्रेम चंद अग्रवाल ने कनखल हरिद्वार में श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज पर लगे झूठे आरोपों […]

देहरादून. कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने बुधवार को श्री दरबार साहिब में माथा टेका.उन्होंने  श्री गुरू रामराय दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज से शिष्टाचार भेंट की व उनका आशीर्वाद प्राप्त किया. केबिनेट मंत्री  डा. प्रेम चंद अग्रवाल ने कनखल हरिद्वार में श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज पर लगे झूठे आरोपों की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि साजिशकर्ताओं का जल्द परदाफार्श होगा और उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा.

बुधवार को केबिनेट मंत्री डा. प्रेम चंद अग्रवाल का काफिला श्री दरबार साहिब पहुंचा. श्री दरबार साहिब की परंपरा के अनुसार उनका स्वागत किया किया गया.

 केबिनेट मंत्री  अग्रवाल ने कहा कि हरिद्वार में एक व्यक्ति द्वारा श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज  पर जो आरोप लगाए हैं, वह निराधार हैं। श्री महाराज जी का व्यक्तित्व साधारण और सदैव दूसरों की मदद के लिए अग्रसर रहने वाला जैसा है। कहा कि ऐसे में श्रीमहंत जी पर फर्जीवाडा का आरोप लगाये जाना निंदनीय है।

यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है भूमाफियाओं के हौंसले अब इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि वे श्री दरबार साहिब जैसी परोपकार करने वाली ऐतिहासिक संस्था और श्री महाराज जी जैसे महान व्यक्तित्व के खिलाफ भी साजिश कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि भू माफिया, नशा माफिया पर सख्त लगाम लगाई जाएगी ताकि ऐसे घटनाक्रम की पुनरावृति न हो 

इस दौरान डा. अग्रवाल और श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज के बीच समसामयिक विषयों पर भी वार्ता हुई. श्री दरबार साहिब का शीर्ष प्रबंधन वरिष्ठ विधि विशेषज्ञों के साथ मिलकर साजिश करने वालों के खिलाफ काम कर रहा है जल्द ही साजिशकर्ता बे नकाब होंगे.

 

Also Read This

बड़ी खबर : साढ़े तीन लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, 2026 में अब तक 48 तस्कर गिरफ्तार

उत्तरकाशी पुलिस की लगातार दूसरी कार्रवाई, 11.85 ग्राम स्मैक बरामदउत्तरकाशी, 17 नवंबर।रिपोर्ट - नीरज उत्तराखंडीनशे के अवैध कारोबार के खिलाफ उत्तरकाशी पुलिस...

बड़ी खबर : देहरादून में बढ़ते सड़क हादसों पर प्रशासन सख्त; लगेंगे जिगजैग बैरियर, स्पीड लिमिट का प्रस्ताव

देहरादून: राजधानी देहरादून के डाटकाली से मोहब्बेवाला तक सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन ने नई रणनीति तैयार की है। लगातार हो...

Related Posts