पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home पर्वतजन

श्री दरबार साहिब में श्रद्धा भाव के साथ मनाया गया गुरु पूर्णिमा का महापर्व

July 13, 2022
in पर्वतजन
श्री दरबार साहिब में श्रद्धा भाव के साथ मनाया गया गुरु पूर्णिमा का महापर्व
ShareShareShare

Advertisement
ADVERTISEMENT

देहरादून।

 श्री गुरु राम राय दरबार साहिब देहरादून में गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। संगतों ने श्री दरबार साहिब में माथा टेका व श्री दरबार साहिब के श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। गुरु पूर्णिमा महापर्व के अवसर पर श्री दरबार साहिब के श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने प्रदेशवासियों व देशवासियों को गुरु पूर्णिंमा की बधाई दी। उत्तराखण्ड सरकार की ओर से प्रतिनिधि के रूप में देहरादून मेयर सुनील उनियाल गामा ने गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम में भाग लिया व श्री दरबार साहिब में अरदास की। मेयर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सामाजिक जीवन पर लिखी गई पुस्तक मेयर गामा ने श्री महाराज जी को भेंट की

इस अवसर पर श्री दरबार साहिब में बुधवार को विशेष पूजा अर्चना की गई व संगतों के लिए लंगर व प्रसाद वितरित किया गया। 

बुधवार अल सुबह से ही श्री दरबार साहिब में संगतों के पहुंचने का क्रम तेज हो गया था। पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखण्ड, हिमाचल प्रदेश सहित देश के कोने कोने से हज़ारों की संख्या मंे संगतें श्री दरबार साहिब पहुंचीं। श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने सुबह श्री झण्डा साहिब व श्री दरबार साहिब में विशेष पूजा अर्चना की। इसके बाद दर्शनों व मनोतियों का क्रम शुरू हुआ। श्री महाराज जी ने संगतों को दर्शन दिए व आशीर्वाद दिया। 

श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने कहा कि गुरु व मां हमेशा पूर्णं होते हैं। इसीलिए हम गुरु पूर्णिमा मनाते हैं। मां हमें जन्म देती हैं इसलिए मां प्रथम गुरु है, गुरु हमें जीवन जीना सिखाता है इसलिए वह परमगुरु है। इस अवसर पर उन्होंने अपने गुरु ब्रहमलीन श्रीमहंत इन्दिरेश चरण दास जी का ध्यान करते हुए उन्हंे भावपूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित किए। काबिलेगौर है कि केन्द्र सरकार व राज्य सरकार गुरु पूर्णिमा के महापर्व को गुरुजनों के सम्मान व आर्शीवचन प्राप्त करने के दिवस में मना रहे हैं। इसी कड़ी में उत्तराखण्ड सरकार के प्रतिनिधि के रूप में मेयर सुनील उनियाल गामा ने श्री दरबार साहिब में गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम में भाग लिया। मेयर सुनील उनियाल गामा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सामाजिक जीवन पर लिखी गई पुस्तक मोदी@20 की प्रति श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज को भेंट की। आज के दिन आषाढ पूर्णिमा के रूप में भी मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि आज ही के दिन भगवान बुद्ध ने ज्ञान प्राप्त कर आज ही के दिन पहला उपदेश दिया था। आज के ही दिन को भगवान वेद व्यास के जन्मदिवस के रूप में भी मनाया जाता है।


Previous Post

एक्सक्लूसिव: आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय के कुलपति ने दी शासन को खुलेआम चुनौती। बदले कैंपस के दो अधिकारी

Next Post

खुलासा : राजस्व उपनिरीक्षक ने सरकार को लगाया लाखों रुपये की स्टाम्प ड्यूटी का चूना

Next Post
खुलासा : राजस्व उपनिरीक्षक ने सरकार को लगाया लाखों रुपये की स्टाम्प ड्यूटी का चूना

खुलासा : राजस्व उपनिरीक्षक ने सरकार को लगाया लाखों रुपये की स्टाम्प ड्यूटी का चूना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • बिग न्यूज़: जिला आबकारी अधिकारी पर गिर सकती है गाज। डीएम ने की निलंबन की संस्तुति
  • Smartphone Overheating Problem: जानिए क्या है कारण और कैसे बचें!
  • ब्रेकिंग: UKSSSC ने जारी की पुलिस कांस्टेबल, सहायक लेखाकार सहित कई पदों की तिथियां घोषित। देखें..
  • WUPL  2025: महिला क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका । इस दिन दून में शुरू होंगे ट्रायल 
  • Post Office RD Scheme: हर महीने की बचत से पाएं ₹5 लाख तक का फंड!
  • उत्तराखंड
  • टेक
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • हेल्थ
July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Jun    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!