एसजीआरआर विश्वविद्यालय की एनएसएस ईकाई ने स्वंयसेवियों के लिए लाॅच की टी-शर्ट

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की ओर से एनएसएस स्वयंसेवियों के लिए टी-शर्ट लाॅच की गई। एनएसएस स्वंयसेवक सेवा और कर्तव्य का संदेश लेकर आम जन के बीच जनजागरूकता की अलख जगाने का काम करेंगे व हमेशा दूसरों की मदद के लिए तत्पर रहेंगे। स्वयंसेवकों को टी शर्ट वितरित […]

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की ओर से एनएसएस स्वयंसेवियों के लिए टी-शर्ट लाॅच की गई। एनएसएस स्वंयसेवक सेवा और कर्तव्य का संदेश लेकर आम जन के बीच जनजागरूकता की अलख जगाने का काम करेंगे व हमेशा दूसरों की मदद के लिए तत्पर रहेंगे। स्वयंसेवकों को टी शर्ट वितरित करने का उद्देश्य यह है कि स्वयंसेवक विश्वविद्यालय व समाज में अलग दिखाई देंगे। वे सेवा और कर्तव्य निर्वहन के संदेश को जन जन तक पहुंचाएंगे। 

शुक्रवार को श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के पथरी बाग कैंपस में विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ उदय सिंह रावत, कुलसचिव डाॅ अजय खण्डूरी व एनएसएस प्रभारी डाॅ दीपक सोम ने संयुक्त रूप से किया। विश्विद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र-छात्राओं द्वारा समय समय पर विशेष कार्यक्रम आयेाजित किए जाते हैं। एनएसएस के छात्र-छात्राएं हमेशा ही मदद के लिए तत्पर रहते हैं। कुलपति, कुलसचिव व एनएसएस प्रभारी ने एनएसएस छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया व उन्हंे शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर डाॅ अरुण कुमार, डाॅ कंचन जोशी, डाॅ विपुल जैन, डाॅ गीता रावत, डाॅ विपुल जैन, डाॅ प्रियंका बनकोटी, डाॅ हिमांकी डबराल, डाॅ मालविका कांडपाल आदि मौजूद थे।

 

Also Read This

भारत के प्रथम गांव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज। गंगा से गंगासागर तक चलेगा नशामुक्त भारत अभियान

माणा/चमोली। देवभूमि उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र और भारत के प्रथम गांव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज किया गया।बद्री विशाल की धरती पर...

बड़ी खबर: सफलतापूर्वक संपन्न हुई UKSSSC की ये परीक्षा, 80% अभ्यर्थी रहे उपस्थित

देहरादून, 20 सितंबर 2026: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की ओर से विज्ञापन संख्या-74/उ0अ0से0च0आ0/2025 के तहत विभिन्न पदों के लिए आयोजित लिखित प्रतियोगी...

Related Posts