201 ग्रामीणों ने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का उठाया लाभ

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के हाॅस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन विभाग, स्कूल आॅफ मैनेजमेंट एण्ड काॅमर्स स्टडीज के उन्नयन छात्र काउंसिल के सहयोग से भोगपुर, थानो क्षेत्र में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के डाॅक्टरों ने शिविर में आए मरीजांे को निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श दिया। शिविर में 201 गांववासियों ने […]

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के हाॅस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन विभाग, स्कूल आॅफ मैनेजमेंट एण्ड काॅमर्स स्टडीज के उन्नयन छात्र काउंसिल के सहयोग से भोगपुर, थानो क्षेत्र में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के डाॅक्टरों ने शिविर में आए मरीजांे को निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श दिया। शिविर में 201 गांववासियों ने शिविर का लाभ उठाया।

सोमवार को ग्राम पंचायत भवन, रामनगर डांडा, ग्राम थानो में शिविर का शुभारंभ कुडियाल ग्राम के प्रधान महेश कुकरेती, रामनगर ग्राम के प्रधान रविन्द्र सिंह व कोटि मैचक ग्राम की प्रधान रेखा बहुगुणा ने संयुक्त रूप से किया।

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के मेडिसिन विभाग के डाॅ बिक्रम शर्मा व डाॅ गौरव सैनी, नेत्र रोग विभाग के डाॅ हर्षित गुप्ता व स्त्री एवम् प्रसूति रोग विभाग की डाॅ सृष्टि कौशिक ने रोगियों को चिकित्सकीय परामर्श दिया। शिविर में थानो, कुडियाल गाव, रामनगर डांडा, कोटि मैचक के ग्रामीणों ने शिविर का लाभ उठाया। शिविर को सफल बनाने मंे श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के फेकल्टी सदस्यों डाॅ बिन्सी पोथन, डाॅ पूजा जैन, डाॅ सुशांत आदि का विशेष योगदान रहा। डाॅ विपुल जैन, डीन स्कूल आॅफ मैनेजमेंट ने शिविर के सफल आयोजन पर बधाई दी।

Also Read This

बड़ी खबर: सैन्यधाम के मुद्दे पर कांग्रेस मुखर । पूर्व सैनिक विभाग ने उठाए परियोजना की लागत और निर्माण प्रगति पर सवाल

Dehradun News: कांग्रेस ने सैन्यधाम की लागत, खर्च, टेंडर और निर्माण कार्य का ब्योरा सार्वजनिक करने की मांग की; स्वतंत्र जांच की भी उठी...

भालुओं का बढ़ता आतंक: सेब बागानों में तबाही, वनकर्मी पर हमला

मसरी-भीतरी-सदना में सेब के पेड़ तोड़कर फसल चौपट, नटीण गांव में वनकर्मी गंभीर घायल पार्क प्रशासन से बागवानों ने मुआवजे और घेरबाड़ की...

Related Posts