फर्जी सूचना वायरल करने पर श्री महन्त इंदिरेश ने व्हाट्सएप ग्रुप एडमिन व अन्य पर मानहानि का दावा ठोका

देहरादून. श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की छवि को खराब करने के उद्देश्य से जौनपुर समुदाय नामक व्हाट्सअप ग्रुप पर एक भ्रामक पोस्ट को रविवार सुबह वायरल किया गया। गुप के एडमिन ने बिना किसी जॉच पड़ताल व घटना की पुष्टि किये बिना ग्रुप में भ्रामक जानकारी फैलाकार भीड को गलत ढंग से उकसाया। इस पोस्ट […]

देहरादून. श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की छवि को खराब करने के उद्देश्य से जौनपुर समुदाय नामक व्हाट्सअप ग्रुप पर एक भ्रामक पोस्ट को रविवार सुबह वायरल किया गया। गुप के एडमिन ने बिना किसी जॉच पड़ताल व घटना की पुष्टि किये बिना ग्रुप में भ्रामक जानकारी फैलाकार भीड को गलत ढंग से उकसाया। इस पोस्ट के उकसावे पर असामाजिक तत्वों की भीड श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की मोचयुरी में इक्टठा हो गई उन्होंने अस्पताल की सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने जिलाधिकारी देहरादून, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून, कोतवाली पटेल नगर, स्वास्थ्य सचिव, उत्तराखण्ड व स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखकर षडयंत्रकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है व ऐसे लोगों के खिलाफ सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। अस्पताल प्रशासन ने सीएमओ देहरादून को पत्र लिखकर मृतक के पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी करवाए जाने की भी मांग की है। 

काबिलेगौर है कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल मंे मरीज़ उषा देवी की उपचार के दौरान मौत के मामले को जौनपुर समुदाय नामक व्हाट्सअप ग्रुप पर एक आपत्तिजनक पोस्ट के साथ सजिशन वायरल किया गया। पोस्ट में उपचार के दौरान मरीज़ की किड़नी निकाले जाने की बात दर्शाकर मृतक के परिजन व भीड को उकसाया गया। 

अस्पताल में मरीज़ के उपचार के दौरान किडनी निकाले जानी की बात बेबुनियाद व बिल्कूल असत्य है। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल प्रशासन ने जिलाधिकारी देहरादून, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून, कोतवाली पटेल नगर, स्वास्थ्य सचिव, उत्तराखण्ड व स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखकर मांग की है कि मृतक के पोस्टमॉर्टम की वीडियोग्राफी करवाई जाए ताकि मरीज़ के उपचार व मृत्यु के कारण का सत्य सभी के सामने आ सके। 

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल प्रशासन कहना है कि अस्पताल में पैसा उगाई व ब्लैकमेलिंग के लिए पहले भी कई असामाजिक तत्व दबाव बनाने के लिए सामने आते रहे हैं। अस्पताल प्रशासन विधक राय लेकर उन सभी कड़ियो की जॉच कर रहा है। इस मामले को भडकाने व उकसाने में जिन लोगों का हाथ हो सकता है, उन सभी के खिलाफ माननीय न्यायालय में वाद प्रस्तुत किया जाएगा।

Also Read This

बड़ी खबर : कंडारस्यू पेयजल योजना से बदलेगी 45 गांवों की तस्वीर । मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया स्थलीय निरीक्षण

श्रीनगर गढ़वाल/जयप्रकाश नोगाई  उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. धन सिंह रावत ने जल जीवन मिशन के तहत निर्माणाधीन...

UKSSSC पेपर लीक केस में बड़ा अपडेट: विशेष CBI कोर्ट ने तीन आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने के दिए निर्देश

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा में अनियमित साधनों के इस्तेमाल से जुड़े मामले में देहरादून स्थित विशेष...

Related Posts