बिग ब्रेकिंग: सदन के पटल पर रखा श्राइन बोर्ड विधेयक

विपक्ष के हंगामे के बीच पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने चारधाम श्राइन बोर्ड विधेयक को सदन के पटल पर रखा। वहीं दूसरी ओर पंडा समाज सड़क पर प्रदर्शन कर रहा है। विधानसभा सत्र के दौरान श्राइन बोर्ड के गठन के विरोध में तीर्थ पुरोहितों ने आज विधानसभा कूच किया। सोमवार को देवभूमि तीर्थ पुरोहित महापंचायत […]

विपक्ष के हंगामे के बीच पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने चारधाम श्राइन बोर्ड विधेयक को सदन के पटल पर रखा। वहीं दूसरी ओर पंडा समाज सड़क पर प्रदर्शन कर रहा है।
विधानसभा सत्र के दौरान श्राइन बोर्ड के गठन के विरोध में तीर्थ पुरोहितों ने आज विधानसभा कूच किया। सोमवार को देवभूमि तीर्थ पुरोहित महापंचायत से जुड़े लोगों ने विधानसभा कूच किया। जहां सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। जैसे ही महापंचायत के लोग बैरिकेडिंग के पास पहुंचे पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस दौरान पुरोहितों व पुलिस ने के बीच नोक-झोंक भी हुई। इस पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठियां फटकार कर स्थिति को सामान्य किया। जिसके बाद प्रदर्शनकारी वहीं पर धरने पर बैठ गए तीर्थ पुरोहितों की मांग है किसी भी सूरत में श्राइन बोर्ड का गठन नहीं किया जाना चाहिए।

वहीं भोजनावकाश के बाद भी कांग्रेस का इस मुद्दे पर वेल में धरना प्रदर्शन जारी है।

Also Read This

ब्रेकिंग : देहरादून में कल सभी स्कूल बंद,देंखे आदेश 

देहरादून | उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच देहरादून जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा...

हाई कोर्ट ब्रेकिंग : तेजाब कांड के आरोपियों को निचली अदालत से मिली उम्रकैद की सजा बरकरार

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-उत्तराखंड उच्च न्यायालय में हल्द्वानी के बनभूलपुरा(इंदिरा नगर)इलाके में तेजाब कांड के आरोपियों की निचली अदालत से मिली उम्रकैद की सजा...

Related Posts