सड़क के लिए लगे सतपाल महाराज मुर्दाबाद के नारे। सड़कों पर जमें ग्रामीण ।

इंद्रजीत असवाल

पौड़ी गढ़वाल

रोड़ नहीं तो वोट नहीं के आंदोलन के साथ सड़कों पर जमें बीरोंखाल विकास खंड खितोटिया गांव के ग्रामीण!

ग्रामीणों ने महाराज मुर्दाबाद के नारे लागये, आखिर क्यों अनदेखी हो रही महाराज के विधानसभा की ,कही भाजपा महाराज का पत्ता काटने के चक्कर में तो नहीं

महाराज द्वारा की गई कई घोषणा घोषणा ही बनकर रह गई

चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के विकास खंड बीरोंखाल के खितोटिया गांव में पिछले दस सालों के झूठे आश्वासनों से तंग आकर गांव के ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-309 काशीपुर बुवाखाल सिरौली पुल पर जबरदस्त नारेबाजी के साथ धरना प्रदर्शन किया ।

ग्रामीणों ने अब एकसूत्रीय मांग रखी की जब तक रोड़ की कटिंग नहीं होगी तब तक धरना जारी रहेगा ।

सूत्रों से आपको बताते चलें कि, उक्त मोटर मार्ग पर एक माह पूर्व टेंडर जारी हुए थे लेकिन टैक्निकल मंजूरी ना होने के कारण अधिशासी अभियंता द्वारा स्वयं ही टेंडर निरस्त कर दिए गए थे।

आज इस सड़क के टेंडर बैजरो डिवीजन में जारी होने हैं और यदि आज टेंडर जारी होते हैं तो विज्ञप्ति भी जारी करनी होगी, क्योंकि ये विभागीय नियमों के तहत जरूरी है और यदि विज्ञप्ति जारी होगी तो समय लगेगा तो इस लिहाज से पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिशासी अभियंता आदर्श गोपाल जी किन आदर्शों और सिद्धांतों को ताक पर रखकर आगामी 2 सितंबर से सड़क कटिंग का काम शुरू होने का दावा कर रहे हैं।

कहीं ये अपने विभागीय मंत्री और स्थानीय विधायक को आगामी विधानसभा चुनाव में लाभ पहुंचाने की मिलीभगत तो नहीं है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts