केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने पूछी बलूनी की कुशलक्षेम

बाल विकास एवं महिला कल्याण तथा कपड़ा मंत्री श्रीमती स्मृति जुबिन ईरानी ने आज मुंबई में उपचार करा रहे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख और राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी से भेंट की। सांसद बलूनी गत 4 माह से मुंबई में उपचार करा रहे हैं। बलूनी तेजी से स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं। श्रीमती […]

बाल विकास एवं महिला कल्याण तथा कपड़ा मंत्री श्रीमती स्मृति जुबिन ईरानी ने आज मुंबई में उपचार करा रहे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख और राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी से भेंट की।

सांसद बलूनी गत 4 माह से मुंबई में उपचार करा रहे हैं। बलूनी तेजी से स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं। श्रीमती ईरानी ने कहा कि वे सांसद बलूनी के स्वास्थ्य लाभ की कामना करती हैं।

श्रीमती ईरानी से पूर्व अभी तक अनेक राजनैतिक व सामाजिक क्षेत्रों के व्यक्ति सांसद बलूनी से भेंट कर चुके हैं। केंद्रीय मंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, पीयूष गोयल, रमेश पोखरियाल निशंक, राज्यपाल महाराष्ट्र भगतसिंह कोश्यारी, क्रिकेटर युवराज सिंह, अभिनेत्री मनीषा कोईराला सहित अनेक व्यक्तियों ने सांसद बलूनी से भेंट की।

Also Read This

बड़ी खबर : खुशाल सिंह अधिकारी को हाईकोर्ट से राहत, पूरन फर्त्याल की याचिका खारिज

लोहाघाट विधानसभा सीट से जुड़े चार साल पुराने चुनावी विवाद पर उत्तराखंड हाईकोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कांग्रेस विधायक खुशाल सिंह अधिकारी को बड़ी...

ब्रेकिंग : सोने के भाव में गिरावट, चांदी में मामूली तेजी; जानिए आज का हाल 

Gold Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में गुरुवार को मिला-जुला रुख देखने को मिला। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने के भाव में गिरावट...

Related Posts