बड़ी खबर(एक्शन): लाखों की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

मोरी/ उत्तरकाशी। 31 अक्तूबर 2026,नीरज उत्तराखंडी  जखोल-सांकरी तिराहे के पास चेकिंग के दौरान पुलिस की कार्रवाई, आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्तरकाशी पुलिस ने मोरी क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 1 किलो 223 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार […]

मोरी/ उत्तरकाशी। 31 अक्तूबर 2026,नीरज उत्तराखंडी 

  • जखोल-सांकरी तिराहे के पास चेकिंग के दौरान पुलिस की कार्रवाई, आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा

नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्तरकाशी पुलिस ने मोरी क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 1 किलो 223 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बरामद चरस की अनुमानित कीमत करीब 2.40 लाख रुपये है।

पुलिस कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और संदिग्ध गतिविधियों के खिलाफ लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट चंचल शर्मा के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष मोरी दीपक रावत के नेतृत्व में 30 अक्टूबर की शाम मोरी-सांकरी मार्ग पर जखोल-सांकरी तिराहे के समीप फफराला खड्ड के पास चेकिंग की जा रही थी।

इसी दौरान पुलिस टीम ने किशन मौर्य (44) को संदिग्ध अवस्था में रोककर तलाशी ली। तलाशी में उसके कब्जे से 1 किलो 223 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी के विरुद्ध थाना मोरी में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी किशन मौर्य पुत्र स्वर्गीय राम दुलारे, ग्राम लालपुर, थाना बिनावर, दातागंज, जनपद बदायूं (उत्तर प्रदेश) का निवासी है और वर्तमान में राजपुर, देहरादून में रह रहा था।

2026 में अब तक 31 मामले, 41 गिरफ्तार

उत्तरकाशी पुलिस के अनुसार वर्ष 2026 में अब तक एनडीपीएस एक्ट के 31 मामलों में 41 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस दौरान करीब 58.40 लाख रुपये कीमत की 12 किलोग्राम से अधिक चरस तथा 88.21 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त चार आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई है।

पुलिस ने कहा है कि जनपद में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और तस्करी में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस टीम:
थानाध्यक्ष दीपक रावत, कांस्टेबल गणेश राणा और कांस्टेबल अनिल तोमर।

Also Read This

बड़ी खबर : डंपिंग जोन को लेकर भड़के ग्रामीण, प्रधान ने SDM से मांगी अनुमति रद्द करने की मांग

घनसाली। टिहरी जिले के घनसाली क्षेत्र में विद्युत गृह निर्माण कार्य से निकलने वाले मलबे के निस्तारण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है।ग्राम...

गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में बवाल! कुलसचिव से मारपीट, जमीन पर गिराकर पीटा

हरिद्वार। हरिद्वार स्थित गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में शनिवार सुबह उस समय हंगामा हो गया, जब कुलपति कार्यालय के बाहर कुलसचिव सत्यदेव निगमालंकार के साथ...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts