समाज कल्याण विभाग ने “नैनीताल अगेन्सट ड्रग्स”थीम को लेकर किया क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड के नैनीताल में समाज कल्याण विभाग द्वारा “नैनीताल अगेन्सट ड्रग्स” थीम को लेकर पुरुष और महिला वर्ग के लिए 12 किलोमीटर की क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ का संचालन “रन टू लिव” संस्था द्वारा किया गया है।         दौड़ में उत्तर प्रदेश, दिल्ली एवं उत्तराखंड के लगभग 180 धावकों […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 
उत्तराखंड के नैनीताल में समाज कल्याण विभाग द्वारा “नैनीताल अगेन्सट ड्रग्स” थीम को लेकर पुरुष और महिला वर्ग के लिए 12 किलोमीटर की क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ का संचालन “रन टू लिव” संस्था द्वारा किया गया है। 

       दौड़ में उत्तर प्रदेश, दिल्ली एवं उत्तराखंड के लगभग 180 धावकों ने प्रतिभाग किया । दौड़ की शुरुवात बैंड स्टैंड मल्लीताल से ठंडी सड़क और तल्लीताल बस अड्डा होते हुए भवाली रोड के रास्ते पाइन्स तक और फिर उसी रास्ते लोअर माल रोड होते हुए बैंड स्टैंड में सम्पन्न हुई।

रेस को महिला और पुरुष वर्ग में रखा गया|  जिसमे दोनों वर्गों के प्रथम पांच विजेताओं को ₹10,000/=, ₹5000/=, ₹3000/=, ₹2000/= तथा ₹1000/= पुरस्कार स्वरूप दिया गया।

       दौड़ में प्रतिभाग कर रहे वरिष्ठ नागरिक त्रिलोक सिंह और धीरेंद्र बिष्ट ने समाज कल्याण विभाग द्वारा चलाए जा रहे इस कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि पहाड़ों में नशा बढ़ रहा है और युवक इसकी गिरफ़्त में है । दौड़ में पुरुष वर्ग में एलसर लूथर, रवि दास, दर्शन रावत, भूपाल सिंह और अंकित के अलावा महिला वर्ग में रीमा, अर्पिता सैनी, रेणु, मायाकुमारी और विनती विजयी रहे।

Also Read This

बड़ी खबर: आज भी 8 जिलों में बारिश का अलर्ट। जानिए मानसून कितनी दूर

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून का इंतजार कर रहे लोगों को अभी और प्रतीक्षा करनी पड़ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून फिलहाल छत्तीसगढ़,...

दर्दनाक हादसा: ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर खाई में गिरी पुलिस की स्कॉर्पियो।  एक पुलिसकर्मी की मौत

नई टिहरी/ऋषिकेश। ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शिवपुरी क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पुलिसकर्मियों को लेकर जा रही एक स्कॉर्पियो...

Related Posts