श्रद्धांजलि: उत्तराखंड का जवान लद्दाख बॉर्डर पर शहीद। शोक की लहर

उत्तराखंड का जवान लद्दाख बॉर्डर पर शहीद। शोक की लहर

रिपोर्ट- विशाल सक्सेना
किच्छा। उत्तराखंड के किच्छा का जवान लद्दाख में बॉर्डर पर शहीद हो गया है। कल रात गश्त के दौरान 24 वर्षीय जवान देव बहादुर का पांव गश्त करते हुए जमीन पर बिछी डायनामाइट के ऊपर पड़ गया और विस्फोट मे जवान शहीद हो गये। कल रात जैसे ही 11:00 बजे के लगभग देव बहादुर पुत्र शेर बहादुर के शहीद होने की खबर घर पहुंची तो घर में मातम पसर गया।

देव बहादुर के बड़े भाई किशन बहादुर भी सेना में ही तैनात हैं और वर्तमान में ग्वालियर में पोस्टेड हैं। वर्ष 2016 में गोरखा रेजीमेंट में भर्ती देव बहादुर परिवार में दूसरे नंबर के भाई हैं। परिवार मे कुल तीन भाई और एक बहन है। शहीद का शव आज शाम तक उत्तराखंड के किच्छा पहुंचने की संभावना है। शहादत की सूचना मिलने पर परिजनों और जनप्रतिनिधियों ने शहीद के घर वालों को सांत्वना दी।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts