बड़ी ख़बर : कोटद्वार में स्पा सेंटर की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा। 3 युवतियों समेत 6 गिरफ्तार

अनुज नेगी कोटद्वार।  कोटद्वार में स्पा सेंटर की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा है. पुलिस ने स्पा सेंटर में छापा मारकर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से तीन युवतियों समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है. इस मामले में स्पा सेंटर की दो संचालिका फरार चल रही है। जानकारी […]

अनुज नेगी

कोटद्वार। 

कोटद्वार में स्पा सेंटर की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा है. पुलिस ने स्पा सेंटर में छापा मारकर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है।

पुलिस ने मौके से तीन युवतियों समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है. इस मामले में स्पा सेंटर की दो संचालिका फरार चल रही है।

जानकारी के मुताबिक, अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और पुलिस इंटेलिजेंस यूनिट की संयुक्त टीम ने कोटद्वार में स्पा सेंटर पर छापेमारी की तो जिस्मफरोशी के पूरे धंधे का खुलासा हुआ. पुलिस ने बताया कि देवी रोड पर स्थित क्रिस्टल स्पा सेंटर के खिलाफ पिछले काफी दिनों से इस तरह की शिकायत मिल रही थी।

वहीं, बीते दिनों राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल जब कोटद्वार दौरे पर आई थी तो उन्होंने भी इस बात का जिक्र किया था कि प्रदेशभर में स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट चल रहे हैं।

इसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक मनीषा जोशी के निर्देश पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने पुलिस ने साथ मिलकर क्रिस्टल स्पा सेंटर पर छापा मारा तो वहां से 6 लोगों को गिरफ्तार किया. वहीं, इस मामले में स्पा सेंटर की दो संचालिका फरार चल रही है।जिसकी पुलिस तलाश में जुटी हुई है।

Also Read This

ब्रेकिंग : देहरादून में कल सभी स्कूल बंद,देंखे आदेश 

देहरादून | उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच देहरादून जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा...

हाई कोर्ट ब्रेकिंग : तेजाब कांड के आरोपियों को निचली अदालत से मिली उम्रकैद की सजा बरकरार

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-उत्तराखंड उच्च न्यायालय में हल्द्वानी के बनभूलपुरा(इंदिरा नगर)इलाके में तेजाब कांड के आरोपियों की निचली अदालत से मिली उम्रकैद की सजा...

Related Posts