बड़ी खबर : श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के नए कुलपति बने प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन, आदेश जारी

देहरादून/टिहरी गढ़वाल। उत्तराखंड के उच्च शिक्षा जगत से बड़ी खबर सामने आई है। श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय, टिहरी गढ़वाल के नए कुलपति के रूप में प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन की नियुक्ति कर दी गई है। इस संबंध में विश्वविद्यालय के कुलाधिपति एवं उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने आधिकारिक आदेश जारी कर दिए […]

देहरादून/टिहरी गढ़वाल। उत्तराखंड के उच्च शिक्षा जगत से बड़ी खबर सामने आई है। श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय, टिहरी गढ़वाल के नए कुलपति के रूप में प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन की नियुक्ति कर दी गई है। इस संबंध में विश्वविद्यालय के कुलाधिपति एवं उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं।

जारी आदेश के अनुसार प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन अपने कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष, अथवा 68 वर्ष की आयु पूर्ण होने, या अगले आदेश तक विश्वविद्यालय के कुलपति पद पर कार्य करेंगे। इसके साथ ही कुलपति पद के लिए की गई अंतरिम व्यवस्था को भी समाप्त कर दिया गया है।

हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय में निभा रहे थे अहम जिम्मेदारी

प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन वर्तमान में केंद्रीय विश्वविद्यालय, हिमाचल प्रदेश (धर्मशाला) में पर्यावरण विज्ञान के वरिष्ठ प्रोफेसर, भूगर्भ विज्ञान विभागाध्यक्ष तथा शोध एवं जीआईएस केंद्र के निदेशक के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा, शोध और प्रशासनिक अनुभव के आधार पर चयन समिति ने उनके नाम की संस्तुति की थी, जिस पर कुलाधिपति ने अंतिम मुहर लगाई।

प्रो. महाजन को देश के प्रतिष्ठित भूगर्भ विज्ञान और आपदा प्रबंधन विशेषज्ञों में माना जाता है। विशेष रूप से भूस्खलन (Landslide), पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक आपदाओं के अध्ययन और जीआईएस आधारित शोध में उनका लंबा अनुभव रहा है। उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई महत्वपूर्ण शोध कार्य किए हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि उनके नेतृत्व में विश्वविद्यालय में शोध गतिविधियों, आपदा प्रबंधन अध्ययन, पर्यावरण अनुसंधान और अकादमिक गुणवत्ता को नई दिशा मिल सकती है।

vice-chancellor

Also Read This

जॉब ब्रेकिंग : एयरपोर्ट अथॉरिटी में निकली 379 वैकेंसी, मिलेगी 21 लाख सैलरी

AAI Recruitment 2026 Notification: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने मैनेजर (ग्रुप-ए)...

बिग ब्रेकिंग : उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय में पेपर लीक! दो परीक्षाएं रद्द

देहरादून: उत्तराखंड की वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में पेपर लीक का बड़ा मामला सामने आया है। विश्वविद्यालय ने सम सेमेस्टर 2025-26...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts