ब्रेकिंग: श्रीनगर नगर निगम मेयर आरती भंडारी ने 10 पार्षद सहित ने थामा भाजपा का दामन

जयप्रकाश नौगाई  श्रीनगर गढ़वाल —— श्रीनगर गढ़वाल की नगर निगम की महापौर आरती भंडारी एवं उनके पति जो पूर्व में जिला पंचायत सदस्य रह चुके लखपत भंडारी ने आज देहरादून स्थित भाजपा कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी की पार्टी सदस्यता ग्रहण कर ली है और उनके साथ श्रीनगर के 10 पार्षदों ने भी आज भाजपा […]

जयप्रकाश नौगाई 
श्रीनगर गढ़वाल ——

श्रीनगर गढ़वाल की नगर निगम की महापौर आरती भंडारी एवं उनके पति जो पूर्व में जिला पंचायत सदस्य रह चुके लखपत भंडारी ने आज देहरादून स्थित भाजपा कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी की पार्टी सदस्यता ग्रहण कर ली है और उनके साथ श्रीनगर के 10 पार्षदों ने भी आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है जिसमें से दो कांग्रेसी पार्षद जो कांग्रेस से टूटकर के भाजपा मे शामिल हुये है।

जिसमें से राजकुमार एवं अनुराग चौहान जो भाजपा में आज विधिवत रूप से पार्टी मे मेयर के नेतृत्व में जुड़ गए है आपको बता दें आरती भंडारी जो इससे पहले जिला पंचायत सदस्य एवं पूर्व में खिर्सू ब्लॉक की ब्लॉक प्रमुख रह चुकी हैं ।

लंबी राजनीतिक जीवन में उन्होंने एक साल पहले नगर निगम का चुनाव निर्दलीय तौर पर लड़ा था और जो लगभग 1600 के वोटो के अंतराल में जीतकरके श्रीनगर नगर निगम की पहली महिला मेयर बनी थी।

श्रीनगर नगर निगम के निम्न पार्षदों ने आज ज्वाइन की भाजपा
विजय चमोली, मीना भारती, सोनू, भावना चौहान, अंजली भंडारी, आशीष नेगी, अनुराग चौहान, राजकुमार, नरेंद्र रावत, धर्म सिंह रावत, प्रवेश चमोली

सदस्य ग्रहण करने के दौरान पार्टी के शीर्ष नेतृत्व भी मौजूद रहे जिसमें श्रीनगर गढ़वाल के विधायक एवं कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत पार्टी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट मुख्यमंत्री पुष्कर धामी एवं पौड़ी जिला अध्यक्ष कमल किशोर रावत आदि मौजूद रहे।

Also Read This

ब्रेकिंग: भारी वर्षा को देखते हुए कल इस जिले में सभी स्कूल बंद

पौड़ी गढ़वाल ----- जयप्रकाश नौगाई उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में भारी बारिश और आकाशीय बिजली की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा...

ब्रेकिंग : ₹10 हजार रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार

हरिद्वार/खानपुर: कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के एवज में ₹10 हजार की रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts