खाकी पर दाग : एसओ द्वारा घुस मांगने का ऑडियो वायरल

टिहरी गढ़वाल। एक ऑडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही हैं ,जो कि एसओ की बातचीत का ऑडियो है। इस ऑडियो के चर्चा में आने से प्रशासन में हड़ंकप मच गया है। बताया जा रहा है कि, ये ऑडियो हिंडोलाखाल पुलिस थाने के एसओ जितेंद्र कुमार का है। जिसमें वह हफ्ता वसूली की बाते कर […]

टिहरी गढ़वाल।

एक ऑडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही हैं ,जो कि एसओ की बातचीत का ऑडियो है। इस ऑडियो के चर्चा में आने से प्रशासन में हड़ंकप मच गया है।

बताया जा रहा है कि, ये ऑडियो हिंडोलाखाल पुलिस थाने के एसओ जितेंद्र कुमार का है। जिसमें वह हफ्ता वसूली की बाते कर रहे है। साथ ही शराब मंगवाने की बात भी कर रहे है।

ऑडियो के वायरल होते ही प्रशासन हरकत में आ गया हैऔर एसएसपी तृप्ति भट्ट ने संज्ञान लेते हुए एसओ जितेंद्र कुमार को सस्पेंड कर दिया है और ऑडियो की जांच के आदेश दिए है।

सुनिए ऑडियो : 

एसओ जितेंद्र कुमार की जगह पर बलदेव कंडियाल को नियुक्त कर दिया गया है। साथ ही सीओ टिहरी को इस मामले की जांच करने के आदेश भी दिए  है। 

जो ऑडियो वायरल हो रहा है। उसमें सुना जा सकता है कि, एसओ जितेंद्र कुमार किसी भंडारी नाम के व्यक्ति से बात कर रहे है। जिसमें वह शराब और हफ्ता वसूली के बारे में बातचीत की जा रही है।

हालांकि ये ऑडियो काफी पुराना है लेकिन ऑडियो के वायरल होते ही एसएसपी तृप्ति भट्ट ने संज्ञान लेते हुए एसओ जितेंद्र कुमार को सस्पेंड करने का आदेश दिया है। 

Also Read This

सावधान: उत्तराखंड में इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट। बिजली गिरने की चेतावनी

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। इसी बीच मौसम...

बड़ी खबर: अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले—चार साल बाद भी न्याय का इंतजार

नई दिल्ली/देहरादून। नीरज उत्तराखंडी कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को अंकिता भंडारी के परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना...

Related Posts