सुदर्शन विहार रेसीडेंशियल सोसायटी में हर्षोल्लास से मनाया गया हरेला पर्व

पर्यावरण संवर्द्धन के प्रति जागरूकता का अलख जगाने का बीड़ा उठाते हुए गुजराड़ा मानसिंह क्षेत्र के वार्ड नं0 59 में बसी सुदर्शन विहार रेसीडेंशियल सोसायटी के निवासियों द्वारा हरेला पर्व के अवसर पर सोसायटी क्षेत्रान्तर्गत 40 पौधों का आरोपण कर आज सामाजिक सरोकारों का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया गया। सोसायटी के सभी क्षेत्रों का भ्रमण […]

पर्यावरण संवर्द्धन के प्रति जागरूकता का अलख जगाने का बीड़ा उठाते हुए गुजराड़ा मानसिंह क्षेत्र के वार्ड नं0 59 में बसी सुदर्शन विहार रेसीडेंशियल सोसायटी के निवासियों द्वारा हरेला पर्व के अवसर पर सोसायटी क्षेत्रान्तर्गत 40 पौधों का आरोपण कर आज सामाजिक सरोकारों का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया गया। सोसायटी के सभी क्षेत्रों का भ्रमण कर निवासियों द्वारा पार्षद शिवानी बंसल एवं उनके पति संजीत बंसल के सहयोग से आंवला, अमलताश, अमरूद आदि के 40 पौधें लगाये गये। सोसायटी के अध्यक्ष श्री चन्द्र मोहन जोशी, उपाध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सिंह तोमर व सचिव श्रीमती अनिला आहूजा की अगुवानी में सोसायटी के निवासियों द्वारा शपथ ली गयी कि वह अपने घर के सामने एक-एक पौंधे को गोद लेंगे, ताकि पौंधे छायादार और फलदार वृक्षों में परिणीत हो सकें। उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में सोसायटी के गणमान्य नागरिकों यशपाल कैंतुरा, विद्युत कुण्डू, हरेन्द्र सिंह गुंसाई, अशोक आहूजा, शान्तनु नाईक, दिनेश उपाध्याय, प्रवीण मासी, प्रवीण आर्या, पंकज कुमार, साकेत आहूजा, विशाल रोहिला, दीपिका बिष्ट नेगी, योगेश नेगी का विशेष योगदान रहा।

Also Read This

बड़ी खबर: यमुनोत्री धाम में 60 लाख की आय, फिर भी सुविधाओं पर सवाल

7.20 लाख श्रद्धालु पहुंचे, बढ़ी आमदनी और भीड़ के बीच जानकीचट्टी–यमुनोत्री मार्ग की बदहाली बनी चुनौतीरिपोर्ट -नीरज उत्तराखंडी बड़कोट/उत्तरकाशी, 19 सितंबर। यमुनोत्री धाम में...

बदहाली : 13 साल से सड़क अधूरी, 6 साल से पुल गायब; डंडी-कंडी पर बीमार

मोरी/उत्तरकाशी। 18 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी सीमांत विकासखंड मोरी के दूरस्थ लिवाड़ी गांव में सड़क सुविधा की बदहाली एक बार फिर सामने आई है। 21 वर्षीय...

Related Posts