लॉक डाउन : इधर मां रोगी , उधर फूलमती बीमार। कर्ज के मर्ज में माली ने की खुदकुशी

महेश चंद्र पंत घर पर किडनी की बीमारी से मायूस मां, अस्पताल में बीमार पत्नी। एक होटल में माली की नौकरी थी सो भी लाॅकडाउन के चलते हाथ से निकल गई।  बीमार पत्नी के इलाज के लिए कर्जा लिया तो तनाव इतना बढ़ गया सितारगंज का रहने वाला बेचारा 23 वर्षीय सोनू झेल नहीं पाया […]

महेश चंद्र पंत

घर पर किडनी की बीमारी से मायूस मां, अस्पताल में बीमार पत्नी। एक होटल में माली की नौकरी थी सो भी लाॅकडाउन के चलते हाथ से निकल गई।
 बीमार पत्नी के इलाज के लिए कर्जा लिया तो तनाव इतना बढ़ गया सितारगंज का रहने वाला बेचारा 23 वर्षीय सोनू झेल नहीं पाया और खुदकुशी कर ली।
 सिडकुल चौकी प्रभारी सुरेंद्र कोरंगा का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है।
 मृतक सोनू के पिता सुरेश कुमार भी सिडकुल की एल्डिको कंपनी में माली हैं। चार बच्चों के पिता सुरेश के चार बच्चे थे। 2 लड़के और 2 लड़कियां।
 सबसे बड़ा बेटा नौकरी के लिए हैदराबाद गया और लॉकडाउन के कारण वही फंस गया। उससे छोटा सोनू आज दुनिया के गमो से आजाद हो गया।
 दो बेटियां हैं। एक की शादी हो गई है। ईश्वर सबका भला करे।

Also Read This

जॉब अपडेट: 10वीं पास के लिए सुनहरा मौका ,कई पदों पर भर्ती, ₹56,900 तक वेतन

CSIR NCL MTS Recruitment 2026: सीएसआईआर-राष्ट्रीय रासायनिक प्रयोगशाला (NCL), पुणे ने मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) के 24 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू...

सीआईएमएस कॉलेज में युवा संवाद: नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की ताकत

राज्यपाल ले. जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने युवाओं से किया संवाद, नशे के खिलाफ पूरे समाज को एकजुट होने का आह्वानदेहरादून। सीआईएमएस एंड...

Related Posts