सुलोचना ईष्टवाल बनी यूकेडी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष

उत्तराखंड क्रांति दल ने महिला नेत्री सुलोचना ईष्टवाल को देहरादून मे महिला मोर्चा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने सुलोचना ईष्टवाल का फूल बुके देकर स्वागत किया। नवनियुक्त महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुलोचना ईष्टवाल ने कहा कि उनकी प्राथमिकता प्रत्येक बूथ स्तर पर महिलाओं का एक मजबूत संगठन तैयार करना […]

उत्तराखंड क्रांति दल ने महिला नेत्री सुलोचना ईष्टवाल को देहरादून मे महिला मोर्चा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।

उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने सुलोचना ईष्टवाल का फूल बुके देकर स्वागत किया।

नवनियुक्त महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुलोचना ईष्टवाल ने कहा कि उनकी प्राथमिकता प्रत्येक बूथ स्तर पर महिलाओं का एक मजबूत संगठन तैयार करना है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का निर्माण करने में महिला शक्ति की भूमिका किसी से भी नहीं है, उत्तराखंड को संवारने के लिए महिला शक्ति को ही आगे आना होगा।

सुलोचना ईष्टवाल ने कहा कि जल्दी ही महिला मोर्चा की कार्यकारिणी का गठन करके सभी पदाधिकारियों को चुनाव में जिम्मेदारी सौंप दी जाएगी।

उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को नए सिरे से चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।

इस मौके पर केंद्रीय संगठन मंत्री संजय बहुगुणा,  शिवप्रसाद सेमवाल,  सीमा रावत तथा यूकेडी महिला मोर्चा के सविता श्रीवास्तव, सरोज रावत, मंजू रावत आदि दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थीं।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts