कोरोना संक्रमण बढ़ोतरी के कारण 17 मई से 12 जून तक गढवाल विवि में रहेगा ग्रीष्मकालीन अवकाश

मंजू राणा खत्री श्रीनगर।  कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए गढ़वाल केंद्रीय विवि प्रशासन ने ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा कर दी है।  विवि में 17 मई से 12 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। इस दौरान विवि के तीनों परिसरों में पठन-पाठन कार्य स्थगित रहेंगे। 14 जून से ऑनलाइन कक्षाएं शुरू होंगी। गढवाल […]

मंजू राणा खत्री

श्रीनगर। 

कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए गढ़वाल केंद्रीय विवि प्रशासन ने ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा कर दी है। 

विवि में 17 मई से 12 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। इस दौरान विवि के तीनों परिसरों में पठन-पाठन कार्य स्थगित रहेंगे। 14 जून से ऑनलाइन कक्षाएं शुरू होंगी।

गढवाल विवि प्रशासन ने कोरोना संक्रमण के मामलों  में अप्रत्याशित बढ़ोतरी को देखते हुए 15 मई तक विवि के तीनों परिसरों, प्रशासनिक भवन व उप कार्यालय देहरादून को बंद करने का निर्णय लिया था। लेकिन अब विवि

प्रशासन ने 17 मई से 12 जून तक विवि के तीनों परिसरों में ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा कर दी है।

 गढवाल विवि के पीआरओ आशुतोष बहुगुणा ने बताया कि, कुलपति प्रो० अन्‍नपूर्णा के अनुमोदन पर कुलसचिव की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।

  बहुगुणा ने बताया कि, 14 जून से विवि में ऑनलाइन कक्षाएं शुरू होंगी।

Also Read This

बड़ी खबर : पहाड़ से मैदान तक भारी बारिश,इन जिलों में आज भी अलर्ट 

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की सक्रियता के चलते पहाड़ से मैदान तक बारिश का दौर लगातार जारी है। घने बादलों और रुक-रुककर हो रही...

आखिरी मौका: देहरादून में 1.59 लाख गैस उपभोक्ताओं की E-KYC लंबित । बंद हो जाएगी गैस आपूर्ति 

देहरादून।  अगस्त 2026, नीरज उत्तराखंडी  जनपद देहरादून में घरेलू एलपीजी गैस कनेक्शनों की E-KYC प्रक्रिया तेजी से चल रही है। भारत सरकार द्वारा निर्धारित 15...

Related Posts