सुपर एक्सक्लूसिव : देखिए रिश्वतखोर रजिस्ट्रार के वीडियो सिर्फ पर्वतजन पर

उत्तराखंड के रजिस्ट्रार रणवीर सिंह पंवार का सुपर एक्सक्लूसिव वीडियो देखिए सिर्फ और सिर्फ पर्वतजन पर! देखिये क्या कुछ हो रहा है इन दो वीडियो में – https://youtu.be/8wm8NDXjV1E https://youtu.be/aons9WbjfRs गौरतलब है कि ,विजिलेंस ने भारतीय चिकित्सा परिषद उत्तराखंड के रजिस्ट्रार रणवीर सिंह पंवार को पंजीकरण के लिए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। […]

उत्तराखंड के रजिस्ट्रार रणवीर सिंह पंवार का सुपर एक्सक्लूसिव वीडियो देखिए सिर्फ और सिर्फ पर्वतजन पर!

देखिये क्या कुछ हो रहा है इन दो वीडियो में –

https://youtu.be/8wm8NDXjV1E

https://youtu.be/aons9WbjfRs

गौरतलब है कि ,विजिलेंस ने भारतीय चिकित्सा परिषद उत्तराखंड के रजिस्ट्रार रणवीर सिंह पंवार को पंजीकरण के लिए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। रजिस्ट्रार ने डिप्लोमा ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन के डिप्लोमाधारक से परिषद में पंजीकरण कराने के बदले 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।

 

प्रभारी निदेशक विजिलेंस (डीआईजी) अरुण मोहन जोशी ने बताया कि, 17 अप्रैल को एक शिकायती पत्र पुलिस अधीक्षक सतर्कता सेक्टर को एक युवक ने दिया। शिकायतकर्ता युवक ने डिप्लोमा ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन (डीएएम) का कोर्स किया है और उसे प्राइवेट प्रैक्टिस के लिए भारतीय चिकित्सा परिषद उत्तराखंड बलवीर रोड में पंजीकरण कराना था।

युवक भारतीय चिकित्सा परिषद में तैनात रजिस्ट्रार रणवीर सिंह पंवार पुत्र जय सिंह निवासी टी-स्टेट बंजारावाला से मिला। आरोप है कि रजिस्ट्रार ने युवक को उसकी पत्रावली सहित कागजात लेकर अपने घर के पास ज्वेलर्स की दुकान के बाहर बुलाया। उससे रिश्वत के रूप में 80 हजार रुपये की मांग की।

 युवक ने अपनी आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए इतनी धनराशि देने में मजबूरी जाहिर की। आरोप है कि रणवीर सिंह पंवार 50 हजार रुपये लेकर रजिस्ट्रेशन कराने को राजी हुआ। इसके बाद रजिस्ट्रार लगातार युवक के परिचित डॉक्टर को फोन कर रुपये देने की मांग कर रहा था।

 

रजिस्ट्रेशन फीस के लिए अलग से पांच हजार रुपये की मांग की गई। रजिस्ट्रार पंवार ने युवक और उसके परिचित डॉक्टर को सोमवार को कार्यालय बुलाया था। इसकी जानकारी युवक ने विजिलेंस टीम को दी। एसपी सेक्टर श्वेता चौबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सोमवार को रजिस्ट्रार को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।

 एसपी चौबे ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना सतर्कता सेक्टर में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मेडिकल के बाद आरोपी को जेल भेजा गया। डीआईजी जोशी ने टीम को ईनाम देने की घोषणा भी की है।

Also Read This

बड़ी खबर: उत्तराखंड में इन पुलिस निरीक्षकों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट

हल्द्वानी: उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर पुलिस महकमे ने तैयारियां तेज कर दी हैं। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुपालन...

खौफनाक :देहरादून में कूड़े के ढेर में मिला युवती का शव, चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त; हत्या की आशंका

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के जामुनवाला में कूड़े के ढेर के पास बोरे...

Related Posts