सब्जी व फलों के मनमाने दामों में बेचने की शिकायत पर सप्लाई इंस्पेक्टर ने किया बाजार में औचक निरीक्षण

रिपोर्ट/इंद्रजीत असवाल सतपुली :  सब्जी व फलों को महंगे व मनमाने दामों में बेचने की शिकायत सोशल मीडिया में लगातार आ रही है।  तहसील प्रशासन पुलिस प्रशासन भी लगातार नजर बनाए हुए है तब भी बाजार में रेट लिस्ट दुकानदारों द्वारा सामने नहीं लगाई जा रही थी और मौके पर महंगाई का चौका मार रहे […]

रिपोर्ट/इंद्रजीत असवाल

सतपुली :

 सब्जी व फलों को महंगे व मनमाने दामों में बेचने की शिकायत सोशल मीडिया में लगातार आ रही है।  तहसील प्रशासन पुलिस प्रशासन भी लगातार नजर बनाए हुए है तब भी बाजार में रेट लिस्ट दुकानदारों द्वारा सामने नहीं लगाई जा रही थी और मौके पर महंगाई का चौका मार रहे थे । 

आज सप्लाई इंस्पेक्टर रविंद्र द्वारा सतपुली बाजार का औचक निरीक्षण किया गया । जिसमें सब्जी फल वालों को सरकार द्वारा तय रेट लिस्ट के अनुसार बेचने के निर्देश दिए गए। 

जिन व्यापारियों द्वारा रेट लिस्ट नहीं चिपकायी गयी थी,उनको तत्काल रेट लिस्ट दुकान के फ्रंट में चिपकाने के सख्त निर्देश दिये गए कि अगले निरीक्षण में यदि निर्देशो के पालन करते न मिले तो कठोर कानूनी कार्यवाही होगी ।

Also Read This

हादसा : खाई में गिरा पिकअप वाहन 50 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत; एक घायल

मृतक मोरी तहसील के सुनकुंडी गांव का निवासी, घायल को देहरादून रेफर किया गयात्यूणी, देहरादून।नीरज उत्तराखंडी पुरटाड रोड पर रविवार सुबह एक पिकअप वाहन...

सावधान : सेल्फी लेना पड़ा भारी, पैर फिसलने से नदी में गिरी 28 वर्षीय महिला, मौत

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सहस्त्रधारा में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। घूमने आई हरियाणा की 28 वर्षीय महिला...

Related Posts