सुशील कुमार ने ग्रहण किया नैनीताल के आयुक्त कार्यालय में मण्डलायुक्त और ए.टी.आई.का कार्यभार

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- उत्तराखंड में कुमाऊं के नवनियुक्त मण्डलायुक्त सुशील कुमार ने नैनीताल के आयुक्त कार्यालय में मण्डलायुक्त और ए.टी.आई.का कार्यभार ग्रहण किया।  आयुक्त सुशील कुमार ने कहा कि, वो कुमाऊँ की भौगोलिक परिस्थितियों को अच्छे से पहचानते हैं । कोविड स्थिति पर पैनी नजर रखते हुए, स्वास्थ्य सुविधाऐं सुदृढ़ की जाएंगी ।कोविड कार्यों में […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-

उत्तराखंड में कुमाऊं के नवनियुक्त मण्डलायुक्त सुशील कुमार ने नैनीताल के आयुक्त कार्यालय में मण्डलायुक्त और ए.टी.आई.का कार्यभार ग्रहण किया। 

आयुक्त सुशील कुमार ने कहा कि, वो कुमाऊँ की भौगोलिक परिस्थितियों को अच्छे से पहचानते हैं । कोविड स्थिति पर पैनी नजर रखते हुए, स्वास्थ्य सुविधाऐं सुदृढ़ की जाएंगी ।कोविड कार्यों में लगे कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया जायेगा। समय-समय पर जारी कोविड की गाईडलाइन का पालन हम सभी को करना होगा। 

उन्होंने कहा कि, वर्षाकाल चल रहा है, हमें दैवीय आपदा-बचाव से निपटने के लिए तैयार रहना होगा। उन्होंने कहा कि, जनता के प्रति जवाबदेह प्रशासन होना चाहिए । जन समस्याओं का प्राथमिकता से निवारण किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि, औद्योगिक विकास की ओर भी हमें बढ़ना होगा और साथ में 9 ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका और रोजगार की ओर विशेष ध्यान दिया जायेगा। 

आयुक्त के कार्यालय पहुॅचने पर एम.डी. के.एम.वी.एन.नरेन्द्र भण्डारी, अपर जिलाधिकारी के.एस.टोलिया, संयुक्त मजिस्ट्रेट प्रतीक जैन, सचिव झील विकास प्राधिकरण पंकज उपाध्याय, पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।

Also Read This

सावधान: उत्तराखंड में इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट। बिजली गिरने की चेतावनी

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। इसी बीच मौसम...

बड़ी खबर: अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले—चार साल बाद भी न्याय का इंतजार

नई दिल्ली/देहरादून। नीरज उत्तराखंडी कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को अंकिता भंडारी के परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना...

Related Posts