जल संस्थान के हैंडपंप पर जबरन कब्जे की खबर छापने पर पत्रकार के खिलाफ थाने में दी तहरीर!पत्रकार की आवाज दबाने की कोशिश!

इंद्रजीत असवाल पौड़ी गढ़वाल सतपुली :  विगत एक दिन पहले पहाड़ टीवी व पर्वतजन द्वारा जल संस्थान के हैंडपंप पर hp गैस सतपुली की मालकिन द्वारा कब्जे की खबर को प्रमुखता से छापा गया था |  इसके बाद गैस एजेंसी की मालकिन मंजू रावत द्वारा पत्रकार इंद्रजीत असवाल के खिलाफ थाना सतपुली में तहरीर दी […]

इंद्रजीत असवाल

पौड़ी गढ़वाल

सतपुली :

 विगत एक दिन पहले पहाड़ टीवी व पर्वतजन द्वारा जल संस्थान के हैंडपंप पर hp गैस सतपुली की मालकिन द्वारा कब्जे की खबर को प्रमुखता से छापा गया था | 

इसके बाद गैस एजेंसी की मालकिन मंजू रावत द्वारा पत्रकार इंद्रजीत असवाल के खिलाफ थाना सतपुली में तहरीर दी , जिस तहरीर में खुद मंजू रावत द्वारा लिखा गया है कि, उनके द्वारा ही हैंडपंप पर मोटर लगाई गई है जिसके लिए उनको जल संस्थान के ठेकेदार व किसी अधिकारी ने परमिशन दी थी|  

जब जल संस्थान के अधिकारियों से बताया गया तो उनका कहना था कि, मामले की जांच की जाएगी व उनके द्वारा किसी को भी कोई भी परमिशन नहीं दी गई है | 

सूत्रों से पता चला है कि, गैस एजेंसी की मालकिन का जो निर्माण कार्य यहाँ पर चल रहा है उसके आगे एक यात्री सेड भी था|  जो निर्माण कार्य शुरू होने से पहले ही ध्वस्त कर दिया गया था| 

पत्रकार द्वारा सतपुली थाने व उपजिलाधिकारी को क्रॉस तहरीर दी गई है|  जिसमे जांच की मांग की गई है|  

अब सवाल खड़ा होता है कि, जल संस्थान कोटद्वार का वो कौन सा अधिकारी व ठेकेदार था|  जिसने यहाँ पर बिना परमिशन के हैंडपंप पर मोटर लगा दी|  

जब खबर प्रमुखता से कई जगह छापी गई व अधिकारियों का भी संज्ञान लिया गया तो फिर जांच में देरी क्यों हो रही है|

Also Read This

ब्रेकिंग : भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान । उत्तराखंड के इन नेताओं को भी मिली अहम जिम्मेदारी

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए राष्ट्रीय पदाधिकारियों और विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के लिए नई नियुक्तियों...

बड़ी खबर : सोने और चांदी समेत ज्यादातर कमोडिटी चमकीं, निवेशकों के लिए मौका 

मुंबई/नई दिल्ली। घरेलू कमोडिटी बाजार में सोमवार को कारोबार के दौरान सोने-चांदी समेत अधिकांश प्रमुख कमोडिटीज में तेजी देखने को मिली। MCX iCOMDEX Bullion...

Related Posts