घटिया राशन बांटने पर कांग्रेस नेता की मां पर मुकदमा । डीलरशिप निरस्त

टनकपुर। क्षेत्र में एक कांग्रेस नेता की व्यापारी मां द्वारा घटिया गुणवत्ता की राहत सामग्री बंटवाए जाने का मामला प्रकाश में आया है। शिकायत डीएम तक पहुंची तो उन्होंने एसडीएम दयानंद सरस्वती को खाद्यान्न निरीक्षण के निर्देश दिए। जिसके बाद एसडीएम के साथ मौके पर पहुंची तहसीलदार खुशबू पांडे, कोतवाल धीरेंद्र कुमार और पूर्ति निरीक्षक […]

टनकपुर। क्षेत्र में एक कांग्रेस नेता की व्यापारी मां द्वारा घटिया गुणवत्ता की राहत सामग्री बंटवाए जाने का मामला प्रकाश में आया है। शिकायत डीएम तक पहुंची तो उन्होंने एसडीएम दयानंद सरस्वती को खाद्यान्न निरीक्षण के निर्देश दिए। जिसके बाद एसडीएम के साथ मौके पर पहुंची तहसीलदार खुशबू पांडे, कोतवाल धीरेंद्र कुमार और पूर्ति निरीक्षक भरत राणा ने शिकायत सही पाई। जिस पर डीलर के खिलाफ 188, 273, 51ख एवं सुरक्षा खाद्य आपूर्ति मानकों का उल्लंघन की धारा 50 के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।
बताते चलें कि वैष्णव गोयल जिला कांगे्रस के प्रवक्ता हैं। उनकी मां के नाम राशन वितरण का टेंडर हुआ था। जिसके बाद लॉकडाउन में वह क्षेत्र में घटिया गुणवत्ता वाली राशन बांट रहे थे। जब इसकी शिकायत जिन लोगोंं में यह सामग्री बांटी गई थी, उन्होंने की तो प्रशासन ने जांच की। उपजिलाधिकारी ने तहसीलदार को घटिया खाद्य सामग्री सीज करने एवं महिला व्यापारी के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
जानकारी के अनुसार यह टेंडर मेन बाजार के तक्ष जनरल स्टोर की स्वामी राधा गोयल के नाम पर निकला था। आरोप है कि तक्ष जनरल स्टोर की ओर से प्रशासन को जो राशन किट दिए गए, उसमें घटिया राशन भरी गई थी। यह राशन शारदा खनन क्षेत्र के मजदूरों में बांटा गया। जिसकी मजदूरों ने शिकायत कर दी।
डीएम के निर्देश पर तत्काल एसडीएम ने तहसीलदार को राशन सप्लाई करने वाली फर्म तक्ष जनरल स्टोर की निविदा तत्काल निरस्त करने, वितरित किए गए राशन को सीज करने और ठेकेदार फर्म की स्वामी राधा गोयल के खिलाफ कानूनी कार्यवाही के निर्देश दिए।
एसडीएम ने भी व्यापारी ने 16, 17 व 18 अपै्रल को राशन किट में घटिया गुणवत्ता की सामग्री की पुष्टि की है।
सवाल यह है कि राशन वितरण के नाम पर घटिया राशन बांटे जाने का यह हथकंडा व्यापारी क्यों अपना रहे हैं। क्या उन्हें समाज सेवा के नाम पर कानूनी कार्यवाही का भय नहीं रह गया है।
सवाल यह भी है कि जिला प्रवक्ता कांग्रेस वैष्णव गोयल की फेसबुक आईडी में एसडीएम लिखा गया है। कहीं ऐसा तो नहीं कि एसडीएम का दिखावा कर कांग्रेस प्रवक्ता द्वारा बड़ा खेल खेला जा रहा हो?
बहरहाल, घटिया सामग्री वितरण करने वालों व राशन की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ प्रशासन को सख्त कार्यवाही की जाए तो तभी इस पर अंकुश लगाया जा सकता है।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts