कोटद्वार: रोड पर पलटा तारकोल का ट्रक, बाल-बाल बची चालक की जान

रोड पर पलटा तारकोल का ट्रक, बाल-बाल बची चालक की जान रिपोर्ट- मनोज नौडियाल सतपुली। तहसील सतपुली के अन्तर्गत बीती रात लगभग दस बजे राष्ट्रीय राजमार्ग 534 पर कोटद्वार से सतपुली की ओर जा रहा तारकोल का एक टैंकर विकास मोहल्ले के पास पलट गया। थानाध्यक्ष सतपुली संतोष पैथवाल ने बताया कि, दुर्घटना में किसी […]

रोड पर पलटा तारकोल का ट्रक, बाल-बाल बची चालक की जान

रिपोर्ट- मनोज नौडियाल
सतपुली। तहसील सतपुली के अन्तर्गत बीती रात लगभग दस बजे राष्ट्रीय राजमार्ग 534 पर कोटद्वार से सतपुली की ओर जा रहा तारकोल का एक टैंकर विकास मोहल्ले के पास पलट गया। थानाध्यक्ष सतपुली संतोष पैथवाल ने बताया कि, दुर्घटना में किसी को चोटें नहीं आई है। क्रेन की मदद से ट्रक को सीधा कर लिया गया है। उक्त स्थान पर सड़क के खराब एलाइनमेंट के कारण जुलाई माह में भी बकरियों से भरा एक ट्रक पलट गया था।

एनएच पर ट्रक खराब

एनएच 534 पर मल्ली सतपुली के पास कोटद्वार से सतपुली की ओर जा रहा एक ट्रक खराब हो गया। ट्रक का इंजन सीज होने से ट्रक अपनी जगह से नहीं हील पा रहा है। वही ट्रक के निकट ही 4 दिन पूर्व एक दुर्घटनाग्रस्त ट्रक के पलटे होने से सड़क पर बड़ा जाम लग रहा है। थानाध्यक्ष सतपुली संतोष पैथवाल के मुताबिक खराब ट्रक को उक्त स्थान से हटाने के लिए कोटद्वार से क्रेन मंगवाई गई है। ट्रक के हटते ही जाम लगना भी स्वत: ही बंद हो जाएगा।

Also Read This

आखिरी मौका: देहरादून में 1.59 लाख गैस उपभोक्ताओं की E-KYC लंबित । बंद हो जाएगी गैस आपूर्ति 

देहरादून।  अगस्त 2026, नीरज उत्तराखंडी  जनपद देहरादून में घरेलू एलपीजी गैस कनेक्शनों की E-KYC प्रक्रिया तेजी से चल रही है। भारत सरकार द्वारा निर्धारित 15...

हादसा : खाई में गिरा पिकअप वाहन 50 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत; एक घायल

मृतक मोरी तहसील के सुनकुंडी गांव का निवासी, घायल को देहरादून रेफर किया गयात्यूणी, देहरादून।नीरज उत्तराखंडी पुरटाड रोड पर रविवार सुबह एक पिकअप वाहन...

Related Posts