शर्मनाक:  शिक्षक ने 10वीं की नाबालिग छात्रा से किया दुष्कर्म। गर्भपात की दवा खिलाई। POCSO में मामला दर्ज, गिरफ्तार 

पिथौरागढ़। सीमांत जिले पिथौरागढ़ के विकासखंड कनालीछीना में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सरकारी हाईस्कूल में तैनात शिक्षक पर 10वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा से लगातार दुष्कर्म करने और गर्भवती होने पर गर्भपात की दवा खिलाने का गंभीर आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया […]

पिथौरागढ़। सीमांत जिले पिथौरागढ़ के विकासखंड कनालीछीना में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सरकारी हाईस्कूल में तैनात शिक्षक पर 10वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा से लगातार दुष्कर्म करने और गर्भवती होने पर गर्भपात की दवा खिलाने का गंभीर आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

घटना का खुलासा अस्पताल में हुआ

पीड़िता छात्रा के परिजनों ने बताया कि शिक्षक लंबे समय से छात्रा का शोषण कर रहा था। जब छात्रा गर्भवती हुई तो आरोपी शिक्षक ने उसे गर्भपात की दवा खिला दी। दवा खाने के बाद छात्रा को तेज रक्तस्राव शुरू हो गया और उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे तुरंत पीएचसी कनालीछीना ले गए।

मिली जानकारी के अनुसार,पीएचसी कनालीछीना के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रशांत धानिक ने बताया, “छात्रा की हालत गंभीर थी। जांच में गर्भावस्था की पुष्टि हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।”

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार,पीड़िता की शिकायत पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। शिक्षक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

समाज में आक्रोश

इस घटना ने पूरे जिले में आक्रोश पैदा कर दिया है। विभिन्न महिला संगठनों, शिक्षक संघों और स्थानीय लोगों ने इसकी निंदा की है। उन्होंने शिक्षा विभाग से मांग की है कि आरोपी शिक्षक को नौकरी से तुरंत बर्खास्त किया जाए और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाए।

और ये भी पढ़ें:

Also Read This

बिग ब्रेकिंग: कल इन जिलों में सभी स्कूल बंद। देखें आदेश

देहरादून, 28 जुलाई 2026। उत्तराखंड में लगातार सक्रिय मानसून को देखते हुए भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 29 जुलाई के लिए कई जिलों...

यमुनोत्री हाईवे बाधित(वीडियो): सिंलाई बैंड में पत्थर गिरने और पालीगाड़ में दलदल से रुका यातायात

उत्तरकाशी, 28 जुलाई। नीरज उत्तराखंडी उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश का असर अब चारधाम यात्रा मार्गों पर भी साफ दिखाई देने लगा है। यमुनोत्री...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts