1 अक्टूबर 2021 को शिक्षक कर्मचारियों व अधिकारियों ने काला दिवस के रूप में मनाया

आज 1 अक्टूबर 2021 को पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन उत्तराखंड के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर शिक्षक कर्मचारियों व अधिकारियों द्वारा काला दिवस के रूप में मनाया गया, क्योंकि 1 अक्टूबर 2005 को उत्तराखंड राज्य में पुरानी पेंशन को समाप्त कर नई पेंशन स्कीम चालू की गई थी। नई पेंशन स्कीम शिक्षक कर्मचारी के […]

आज 1 अक्टूबर 2021 को पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन उत्तराखंड के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर शिक्षक कर्मचारियों व अधिकारियों द्वारा काला दिवस के रूप में मनाया गया, क्योंकि 1 अक्टूबर 2005 को उत्तराखंड राज्य में पुरानी पेंशन को समाप्त कर नई पेंशन स्कीम चालू की गई थी।

नई पेंशन स्कीम शिक्षक कर्मचारी के हित में नहीं है। इसके कई दुष्परिणाम निकल रहे हैं ।इसी क्रम में जिला मीडिया प्रभारी श्री चेतन प्रसाद कोठारी ने बताया की पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन उत्तराखंड की पब्लिक इंटर कॉलेज डोईवाला इकाई द्वारा अपने बाहों पर काली पट्टी बांधकर कार्य करते हुए सरकार के प्रति अपना विरोध प्रकट किया है।

विरोध प्रकट करने वालों में श्री आलोक जोशी मयंक शर्मा अश्वनी कुमार ओम प्रकाश अनीता पाल पूजा जोशी विवेक भदानी वह विद्यालय के अन्य शिक्षक शिक्षकेतर कर्मचारियों ने भी अपना समर्थन दिया है और कहा है की कर्मचारी हित मे पुरानी पेंशन बहाल होनी चाहिए।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts