राहत : गोली का शिकार बच्चा एम्स में भर्ती। हालत में सुधार

दीपक मिशवाण, कृष्ण कंसवाल

टिहरी गढ़वाल के विनय खाल खवाड़ा गांव के इस बच्चे को एम्स में रात 8:20 पर भर्ती किया गया। 12 वर्षीय महेश नाम का यह बालक ट्रॉमा सर्जरी वार्ड में भर्ती हुआ।

बच्चे के दाई आंख के नीचे गोली लगी हुई है। राहत की बात यह है कि बच्चे की दृष्टि सामान्य है और उसकी वाइटल नॉर्मल है। तथा सेटुराल भी नॉर्मल है।

हालांकि गोली अभी अंदर ही है और गुडीगोली निकालने  के लिए maxilofacual  सर्जन जांच कर रहे हैं। गौरतलब है कि कुछ बच्चे गांव में क्रिकेट खेल रहे थे जिसमें जब बॉल पास में ही शराब पी रहे एक व्यक्ति रामलाल को लगी तो शराबी ने बच्चे को गोली मार दी। पहले बच्चे को बेलेश्वर अस्पताल लाया गया। तथा फिर। हालत गंभीर होने के कारण। उसे एम के लिए रेफर कर दिया गया था। फिलहाल गोली मारने वाला रामलाल पुलिस की हिरासत में है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts