वीडियो : तहसीलदार ने मजदूरों को होमगार्ड और पीआरडी से ‘पिटवाया’

जगदंबा कोठारी लॉक डाउन के दौरान जहां प्रवासी उत्तराखंडी देशभर में फंसे पड़े हैं वहीं कुछ ऐसे प्रवासी भी हैं जो उत्तराखंड में फंसे पड़े हैं जिनमें बड़ी संख्या में बिहार के मजदूर शामिल है। इन कामगार मजदूरों को उखीमठ (रुद्रप्रयाग) में काम करना महंगा पड़ा। दो वक्त की रोटी कमाने के लिए इन बिहारी […]

जगदंबा कोठारी
लॉक डाउन के दौरान जहां प्रवासी उत्तराखंडी देशभर में फंसे पड़े हैं वहीं कुछ ऐसे प्रवासी भी हैं जो उत्तराखंड में फंसे पड़े हैं जिनमें बड़ी संख्या में बिहार के मजदूर शामिल है। इन कामगार मजदूरों को उखीमठ (रुद्रप्रयाग) में काम करना महंगा पड़ा।
दो वक्त की रोटी कमाने के लिए इन बिहारी मजदूरों को मजदूरी करनी पड़ रही है लेकिन इनको राशन उपलब्ध करवाने के बजाय तहसीलदार उखीमठ के द्वारा अपने होमगार्ड, पीआरडी जवानों से इनको पिटवाया गया है।

देखिए वीडियो

https://youtu.be/6ybsrjWxhLM

 

मजदूरों का आरोप है कि वह एक under-construction भवन में काम कर रहे थे। इसी दौरान तहसीलदार उखीमठ जयराम बधाणी वहां पहुंचे और अपने अधीनस्थ होमगार्ड, पीआरडी के जवानों द्वारा इन मजदूरों को बेरहमी से पीटा गया। मामला 16 मई का है और स्थानीय लोग जब मजदूरों के समर्थन में आए तो तहसीलदार बधाणी द्वारा पुनः अपने होमगार्ड को भेजकर उन मजदूरों को डरा धमका कर माफीनामा लिखवाया गया।
इस मामले को लेकर जब हमने जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग से संपर्क करने की कोशिश करी तो उनका फोन ही नहीं मिल रहा है।
गुंडा तहसीलदार की चारों तरफ निंदा हो रही है। मामला नवनियुक्त जिला अधिकारी समक्ष पहुंच चुका है।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts