थाल सेवा की नई स्वागत योग्य पहल

दिनेश मनसेरा ये फ्रिज खाली जरूर है लेकिन 26 जनवरी 2020 से ये भर जाएगा और इसे भरेंगे आप। किसलिए? कैसे? इस सवाल का जवाब ये है कि टीम थालसेवा ने इस फ्रिज को थाल सेवा स्थल सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी के पास रखने की योजना बनाई है। ये फ्रिज आपने भरना है उन जरूरतमन्दों […]

दिनेश मनसेरा

ये फ्रिज खाली जरूर है लेकिन 26 जनवरी 2020 से ये भर जाएगा और इसे भरेंगे आप। किसलिए? कैसे? इस सवाल का जवाब ये है कि टीम थालसेवा ने इस फ्रिज को थाल सेवा स्थल सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी के पास रखने की योजना बनाई है। ये फ्रिज आपने भरना है उन जरूरतमन्दों के लिए, जिन्हें रात में खाने को कहीं कुछ नही मिलता है। वो यहां आएंगे और फ्रिज में रखा सामान हमारे गार्ड सेवक के जरिये फ्री ऑफ कास्ट उन्हें उपलब्ध रहेगा।

आप जो भी भोजन छोड़ कर जाएंगे, गार्ड सेवक, उसकी गुणवत्ता जांच परख कर, आपका नाम पता मोबाइल न. नोट करेगा। यही गार्ड सेवक फिर भोजन वितरण करेगा। जिसका समय शाम 6 बजे से रात्रि 11 बजे रखा गया है।

ये फ्रिज ऐसा बनाया गया है कि इसमें आधा भाग गर्म और आधा भाग ठंडा रहेगा। आप यहां फल, पाव, बन्स, ब्रेड भी छोड़ सकते है।सब्जी गर्म रहेगी, शादी बारातों का शेष भोजन भी यहां रखेंगे। मकसद यही है कि कोई भी बन्दा हल्द्वानी शहर में भूखा नही सोएगा। इस सेवा कार्य मे आपका सहयोग अपेक्षित है। बिना आपके टीम थाल सेवा कुछ भी नही।

Also Read This

टीएचडीसी टनल हादसा: 19 लोगो को निकाला,7 की मौत। मौके पर सीएम धामी

पीपलकोटी। गिरीश चंदोला मायापुर स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में मलबा और पानी भरने की घटना के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को घटनास्थल...

ब्रेकिंग : देहरादून में कल सभी स्कूल बंद,देंखे आदेश 

देहरादून | उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच देहरादून जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा...

Related Posts