अस्पताल पहुंचे आरोपी पक्ष की पीड़ित पक्ष ने जमकर की लात घुसे से पिटाई

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड के नैनीताल में आपसी लड़ाई के बाद अस्पताल पहुंचे आरोपी पक्ष की पीड़ित पक्ष ने जमकर लात घुसे से पिटाई कर दी । दोनों पक्षों के एक एक घायल को रेफर कर दिया गया है ।         नैनीताल के तल्लीताल मस्जिद क्षेत्र में दो पाक्षों के बीच लड़ाई हो गई । लड़ाई […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 
उत्तराखंड के नैनीताल में आपसी लड़ाई के बाद अस्पताल पहुंचे आरोपी पक्ष की पीड़ित पक्ष ने जमकर लात घुसे से पिटाई कर दी । दोनों पक्षों के एक एक घायल को रेफर कर दिया गया है ।

        नैनीताल के तल्लीताल मस्जिद क्षेत्र में दो पाक्षों के बीच लड़ाई हो गई । लड़ाई के बाद एक पक्ष जिसमें दो सगे भाई 28 वर्षीय मो.शामीन और 25 वर्षीय नवाब को उनके परिजरों द्वारा अस्पताल लाया गया ।

 दूसरे पक्ष का शाहील खून से लथपथ अस्पताल पहुंचा तो प्रथम पक्ष के लोगों ने उसके साथ अस्पताल परिसर में जमकर मारपीट कर दी । इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया । तल्लीताल थाना पुलिस और मल्लीताल कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई । अस्पताल के चिकित्सक ने मो.शामीन को गंभीर चोट होने के कारण तत्काल हल्द्वानी रैफर कर दिया । अस्पताल प्रशासन ने दूसरे पक्ष के पिटे हुए युवक को भी कोतवाली से इलाज के लिए अस्पताल बुला दिया । 

     बताया जा रहा है कि, तल्लीताल मस्जिद क्षेत्र में किसी मामूली बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया था । विवाद इतना बढ़ गया कि, दोनों पाक्षों के बीच लाठी डंडे और धारधार हत्यार चल गए । अस्पताल प्रबंधन ने दोनों पक्षों के एक गंभीर घायल को हल्द्वानी रेफर कर दिया है ।

Also Read This

ब्रेकिंग: देहरादून में कल सभी स्कूल बंद, देखें आदेश

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मौसम विभाग के भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है।18 अगस्त...

बड़ी खबर: उत्तराखंड के खनिजों पर केंद्र की बढ़ती पकड़!  MMDR Amendment Bill 2026 की धारा 9D को लेकर किसान मंच ने उठाए सवाल

देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों पर राज्य के अधिकार तथा भविष्य में इन संसाधनों से राजस्व जुटाने की उसकी क्षमता...

Related Posts