पहाड़ो की समस्या को लेकर फूटा क्षेत्र और गांव के युवाओं का गुस्सा

पहाड़ो में रोड ना होने के कारण गांव की माताएं और बुजुर्गों को आने जाने में होने वाली समस्याओं को लेकर क्षेत्र और गांव के युवाओं का आक्रोश बढ़ा है ।

गांव के युवाओं ने स्थानीय जनप्रतिनिधि मुन्नी देवी का पुतला फुंक अपना आक्रोश व्यक्त किया हैं ।

पहाड़ो में जाने वाले नेता वहां की जनता से वादे तो बड़े बड़े करते हैं परन्तु धरातल पर विकास जैसे कोई चीज़ देखने को नहीं मिलती हैं ।

रोड ना होने के कारण गांव की माताएं और बुजुर्गों को हॉस्पिटल ले जाने आने में बड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ता है और माल ढुलाई के लिए 2 किलोमीटर चढ़ाई कर सामान ढोना  पड़ता है ।

चुनाव आते ही जनप्रतिनिधि और सरकारें जनता को झूठा आश्वासन दे रही है, समस्त गांव और क्षेत्र की जनता को आश्वासन दिखाकर वोट पाने में लगे हैं  ।

इस अवसर पर लक्ष्मण पुरोहित , गंभीर रावत,जयवीर, दीपक,  राकेश,  कुंदन,  सुनील, बलबीर, विक्रम व अन्य क्षेत्र के युवा वहां मौजूद थे ।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts