हवा हवाई साबित हो रही सूबे के मुख्यमंत्री की घोषणा:आंदोलन की चेतावनी

 थराली रिपोर्ट / गिरीश चंदोला थराली विधानसभा के घाट क्षेत्र के बाद अब देवाल विकास खंड ने भी उत्तराखंड की सरकार के खिलाफ बेहतर सड़क मार्ग की मांग को लेकर अब लगता है, मोर्चा खोल दिया है|  घाट की तर्ज पर ही अब देवाल विकास खंड के लोग भी सरकार पर गरियाने लगे हैं और […]

 थराली

रिपोर्ट / गिरीश चंदोला

थराली विधानसभा के घाट क्षेत्र के बाद अब देवाल विकास खंड ने भी उत्तराखंड की सरकार के खिलाफ बेहतर सड़क मार्ग की मांग को लेकर अब लगता है, मोर्चा खोल दिया है|  घाट की तर्ज पर ही अब देवाल विकास खंड के लोग भी सरकार पर गरियाने लगे हैं और सूबे के मुख्यमंत्री को उनकी उस घोषणा की याद दिला रहे हैं| जो उनके द्वारा थराली विधानसभा के उप चुनाव में की गई थी लेकिन अब तक 3 साल बीतने के बाद भी महज हवा हवाई ही साबित रही है|

यहाँ हम बात कर रहे हैं ।थराली -देवाल-लोहा जंग-वाण मोटरमार्ग की जिसे हॉटमिक्स बनाने की घोषणा चुनावी मंच से खुद सूबे के मुख्यमंत्री कर चुके हैं, लेकिन ये घोषणा पूरी होना तो दूर अब तक घोषणा पर शासनादेश तक जारी नही किया जा सका|

जिसे लेकर देवाल घाटी के लोगो मे खासा आक्रोश बना हुआ है ,आलम ये है कि मुख्यमंत्री की घोषणा को अमलीजामा पहनाये जाने का इंतजार करती थराली देवाल सड़क अब गड्ढो में तब्दील हो चुकी है|  पिछले कुछ सालों में करोड़ो के काम भी इस सड़क पर हो चुके हैं,लेकिन न तो सड़क की सूरत बदली और न ही सीरत

हालत ये है कि इस मार्ग से सफर करने वाले यात्री हिचकोले खाते हुए अपने गन्तव्य तक पहुंचते हैं।ऐसे में देवाल की स्थानीय जनता और क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियों ने उपजिलाधिकारी थराली के माध्यम से मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को ज्ञापन भेजते हुए चेताया है कि 45 दिनों के भीतर मुख्यमंत्री की घोषणा पर कार्यवाही शुरू की जाए अन्यथा अब देवाल के लोग भी अपनी मांग को लेकर आंदोलन के लिए विवश होंगे

बहरहाल अब देखना ये होगा कि, क्या अब भी सूबे के मुख्यमंत्री को अपनी घोषणा की याद आती है या फिर देवाल के लोग भी घाट की तर्ज पर अपनी मांगों को मनवाने के लिए आंदोलन के लिए विवश होते हैं|

Also Read This

ब्रेकिंग: देहरादून में कल सभी स्कूल बंद, देखें आदेश

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मौसम विभाग के भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है।18 अगस्त...

बड़ी खबर: उत्तराखंड के खनिजों पर केंद्र की बढ़ती पकड़!  MMDR Amendment Bill 2026 की धारा 9D को लेकर किसान मंच ने उठाए सवाल

देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों पर राज्य के अधिकार तथा भविष्य में इन संसाधनों से राजस्व जुटाने की उसकी क्षमता...

Related Posts