अभी तो बच्चा पैदा हुआ है! हम भी अभी पैदा हुए है! आगे बड़ा धमाका होगा:भगत

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड के संसदीय कार्य और शहरी विकास मंत्री वंशीधर भगत ने स्थानीय निकायों की आय बढ़ाने संबंधी एक सवाल का अटपटा जवाब देते हुए कहा कि “अभी तो बच्चा पैदा हुआ है, हम भी अभी पैदा हुए हैं और आगे बड़ा धमाका होगा”। मंत्री ने भूमि पूजन के दौरान कहा कि, प्राधिकरण […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 

उत्तराखंड के संसदीय कार्य और शहरी विकास मंत्री वंशीधर भगत ने स्थानीय निकायों की आय बढ़ाने संबंधी एक सवाल का अटपटा जवाब देते हुए कहा कि “अभी तो बच्चा पैदा हुआ है, हम भी अभी पैदा हुए हैं और आगे बड़ा धमाका होगा”। मंत्री ने भूमि पूजन के दौरान कहा कि, प्राधिकरण अच्छे के लिए लागू किया गया था, लेकिन दुरुपयोग होने पर हटा दिया गया ।

         नैनीताल पहुंचे कैबिनेट मंत्री वंशीधर भगत ने अपने चित परिचित अंदाज में आज एक और अटपटा बयान दे डाला । मंत्री ने सफेद हाथी बने नगर और शहर इकाइयों की आय बढ़ाने संबंधी एक सवाल का ऐसा जवाब दिया कि वो एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं ।

 मंत्री ने कहा कि, अभी तो बच्चा पैदा हुआ है जिस पर पत्रकार ने पूछा कि सरकार को चार वर्ष हो गए हैं और काम कब होगा| तो मंत्री जी ने जवाब में कहा कि, वो तो अभी पैदा हुए हैं । उन्होंने ये भी कहा कि, पहले वो देख तो ले कि, कौन क्या है और इसके बाद विस्फोट करेंगे । असंसदीय भाषा बोलने के आदि मंत्री ने ये भी कहा कि, प्राधिकरण को तो उन्होंने हटा दिया है, प्राधिकरण को भले के लिए लागू किया गया था लेकिन दुरुपयोग हो रहा था इसलिए हटा दिया । 

Also Read This

ब्रेकिंग: देहरादून में कल सभी स्कूल बंद, देखें आदेश

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मौसम विभाग के भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है।18 अगस्त...

बड़ी खबर: उत्तराखंड के खनिजों पर केंद्र की बढ़ती पकड़!  MMDR Amendment Bill 2026 की धारा 9D को लेकर किसान मंच ने उठाए सवाल

देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों पर राज्य के अधिकार तथा भविष्य में इन संसाधनों से राजस्व जुटाने की उसकी क्षमता...

Related Posts