भालू ने महिला पर किया जानलेवा हमला । घायल महिला का चल रहा उपचार

थराली विकास खण्ड के कुनी पार्था की एक महिला पर भालू ने जानलेवा हमला करके उसे बुरी तरह से घायल कर दिया हैं। महिला का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली में उपचार किया गया।

गुरुवार कूनी पार्था की एक महिला शांति देवी पत्नी त्रिलोक सिंह पिमोली गांव के पास के जंगल में घास लेने को गई थी कि अचानक उस पर भालू ने जानलेवा हमला कर दिया।

इस दौरान भालू ने महिला के बुरी तरह घायल कर दिया। पहले भालू ने उसके जांघों एवं पैरों पर हमला किया इस दौरान साहासी महिला शांति देवी के घास लेने के लिए अपने साथ ले गई कंड़ी को अपने सर में डाल दिया। जिससे भालू उसके ऊपरी शरीर पर हमला नही कर पाया।

हमले की जानकारी मिलते ही शांति देवी के साथ घास लेने गई गांव की ही एक अन्य महिला ज्योती देवी पत्नी विक्रम सिंह ने सोर मचा दिया जिससे घबराया भालू  शांति देवी को छोड़ कर जंगल में भाग खड़ा हुआ।

इस संबंध में पूछे जाने पर मध्य पिंडर रेंज थराली के वन क्षेत्राधिकारी  हरीश थपलियाल  ने बताया कि घटना की उनको सूचना मिल गई हैं।घायल महिला का उपचार चल रहा हैं।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts