मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र की सबसे बड़ी पम्पिंग योजना सवालों के घेरे में। ग्रामीणों ने उठाये सवाल

मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र की सबसे बड़ी पम्पिंग योजना सवालों के घेरे में   रिपोर्ट- इंद्रजीत असवाल पौड़ी। आज से पहले आपने देखा होगा कि किसी योजना का जब उद्घाटन होता है तो वो योजना उक्त समय में दुरस्त होती है, लेकिन यहाँ बात कुछ अलग ही है। आज हम आपको मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र […]

मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र की सबसे बड़ी पम्पिंग योजना सवालों के घेरे में

 

रिपोर्ट- इंद्रजीत असवाल
पौड़ी। आज से पहले आपने देखा होगा कि किसी योजना का जब उद्घाटन होता है तो वो योजना उक्त समय में दुरस्त होती है, लेकिन यहाँ बात कुछ अलग ही है। आज हम आपको मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र की सबसे बड़ी पम्पिंग पेयजल योजना जिससे 75 गांव व पर्यटन क्षेत्र लैंसडाउन, ज़हरीखाल, गुमखाल लाभान्वित होते हैं, उसके बारे में बता रहे हैं। इस योजना का उद्घाटन इसी वर्ष में हुआ, लेकिन योजना का उद्घाटन आनन-फानन में हुआ।

योजना के मैन पम्प हाउस चमोलीसैन में मैन टैंक पूरी तरह से लीक हो रहा है व जहाँ पर बिजली के ट्रांसफार्मर रखे है उसका पुस्ता कभी भी टूट सकता है। जिससे योजना पूरी तरह ठप हो सकेती है। यहाँ पर बने सर्वेंट क्वाटर ठेकेदार के द्वारा विभाग को नही सौंपे गए हैं। जिसके कारण संविदा कर्मचारियों को किराए के कमरों में रहना पड़ रहा है। जबकि इन संविदा कर्मचारियों को 7 हजार रुपए मात्र सेलरी मिलती है।

यहाँ पर जिन गांव वासियों ने इस योजना के लिए जमीन दी थी, उनको पानी नही मिल रहा था। इसी योजना के ठीक सामने पौड़ी का सबसे बड़ा अस्पताल हंस फाउंडेशन है।

Also Read This

ब्रेकिंग : सोने के भाव में गिरावट, चांदी में मामूली तेजी; जानिए आज का हाल 

Gold Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में गुरुवार को मिला-जुला रुख देखने को मिला। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने के भाव में गिरावट...

बड़ी खबर : कैंट विधानसभा को 48.44 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात; सीएम धामी की आठ महत्वपूर्ण घोषणाएं

सीएम धामी ने 23 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, क्षेत्र के लिए आठ महत्वपूर्ण घोषणाएंदेहरादून, 19 नवंबर। नीरज उत्तराखंडी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार...

Related Posts